{"_id":"5f8a8db438eae650d25e5f67","slug":"this-is-yogi-adityanath-starts-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठ मंदिर में पूजन और गाय को चारा खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की नवरात्र की शुरूआत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठ मंदिर में पूजन और गाय को चारा खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की नवरात्र की शुरूआत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा की और गौशाला जाकर गाय को चारा खिलाया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
शक्तिपीठ मंदिर में पूजन के बाद योगी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचे और गौपूजन कर गाय को चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रहकर शक्ति उपासना करते हैं लेकिन पिछले नवरात्र पर भी कोविड-19 के प्रभाव के चलते अपने मठ नहीं जा सके थे।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
गौशाला में मुख्यमंत्री योगी ने कामधेनु गाय का पूजन किया और चारा खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की पुलिस लाइन में महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया। यह अभियान नौ दिन चलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मिशन शक्ति अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा जिसके लिए तिथिवार थीम निर्धारित की गई है। अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार एस. राधा चौहान ने शुक्रवार को विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों, महिला कल्याण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।