{"_id":"65befe07a8caa6a02409aa53","slug":"triple-murder-photos-niece-whom-he-fed-in-his-lap-was-killed-when-farheen-was-born-lallan-had-fired-shells-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triple Murder Photos: जिस भतीजी को गोद में खिलाया, उसे ही मार डाला; फरहीन पैदा हुई थी तो लल्लन ने दागे थे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder Photos: जिस भतीजी को गोद में खिलाया, उसे ही मार डाला; फरहीन पैदा हुई थी तो लल्लन ने दागे थे गोले
मोहम्मद मुदस्सिर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:14 AM IST
सार
Malihabad Triple Murder Case: लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों के साथ घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई को मार डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
1 of 11
Triple Murder Photos
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सन 1989 में जब फरहीन का जन्म हुआ तो चाचा व हत्या आरोपी लल्लन खान उर्फ सिराज ने मोहम्मदनगर के रहमतनगर मोहल्ले में मिठाइयां बंटवाई थीं। गोले दगाकर खुशी मनाई थी। पूरे गांव में जश्न का माहौल था।
गांव के बुजुर्गों के मुताबिक उस समय पूरा परिवार एक था। छोटे से बड़े कार्यक्रमों में परिवार के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जमीन विवाद की रंजिश इस कदर बढ़ी कि जिस लल्लन ने गोद में लेकर फरहीन को खिलाया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने शुक्रवार को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
2 of 11
Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
गांव का हर शख्स इस घटना से स्तब्ध है। गांव के बुजुर्गों के मुताबिक लल्लन खान शातिर किस्म का अपराधी रहा है लेकिन पूर्व में पूरा परिवार एक था। बड़े भाई सलीम खान की बेटी फरहीन के जन्म होने पर लल्लन ने खूब गोले दागे थे।
3 of 11
Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मोहल्ले में मिठाई बंटवाई थी। मोहल्ले वालों की दावत भी की गई थी। किसी ने ये सोचा भी न था कि लल्लन ने जिसे गोद में खिलाया, उसी को गोली मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Triple Murder Photos
- फोटो : अमर उजाला
वर्चस्व कायम करने के लिए फिर उठाया हथियार
ग्रामीणों ने बताया कि सन 2000 के पहले लल्लन जिधर से निकल जाता था उधर सन्नाटा छा जाता था। उसका वर्चस्व इतना था कि दूर-दूर तक लोगों में उसका खौफ था। इसी के चलते उसे गब्बर के नाम से जाना जाता था। लेकिन तैय्यब खान ने लल्लन से जमीन पर कब्जेदारी का मुकदमा जीत लिया था। उनके परिजन जमीन पर कब्जा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए थे। इसके चलते अपने वर्चस्व पर खतरा देख लल्लन ने एक बार फिर हथियार उठाया और तीन लोगों की हत्या के साथ ही रिश्तों का खून कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
Lucknow Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
संरक्षित जानवरों पक्षियों के मीट का है शौकीन
ग्रामीणों के मुताबिक लल्लन को संरक्षित जानवरों व पक्षियों का शिकार करना पसंद है। वह शिकार कर पशु-पक्षियों का मीट खाता है। उसे घुड़सवारी के साथ ही कबूतर पालने का भी शौक है। वह दूसरे देशों से भी कबूतर मंगाता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।