{"_id":"621ef74cc517e96a9a5d2115","slug":"mp-vd-sharma-inaugurated-the-mahashivratri-fair-in-khajuraho-also-offered-prayers-at-matangeshwar-dham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ, मतंगेश्वर धाम में पूजा-अर्चना भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ, मतंगेश्वर धाम में पूजा-अर्चना भी की
Wed, 02 Mar 2022 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:21 AM IST
सार
खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पर्यटन नगरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का मंगलवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन
फीता काटकर मेले का शुभारंभ करते सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद वीडी शर्मा ने विधिवत पूजन कर मेले का शुभारंभ किया
- फोटो : सोशल मीडिया
मेले का शुभारंभ करने से पहले खजुराहो सांसद वीडी शर्मा बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। वहीं, जिले के प्रमुख परिवारों में पहुंचकर उन्होंने आजीवन सहयोग निधि एकत्रित की।
भाजपा संगठन के लिए समर्पण निधि लेते सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खजुराहो प्रवास के दौरान सांसद वीडी शर्मा नगर परिषद में पहुंचे और मुकुट पूजन में शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खजुराहो महाशिवरात्रि का मेला काफी प्राचीन है, विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण मेले में हुए नुकसान की भरपाई इस वर्ष व्यापारियों को जरूर होगी, साथ ही नगर परिषद खजुराहो की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की इनके द्वारा लगातार काफी अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। सांसद शर्मा महाशिवरात्रि के अवसर पर मंतगेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सफाई कर्मियों से चर्चा करते सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शोभायात्रा एवं बारात निकाली गई
महाशिवरात्रि के मौके पर नगर परिषद खजुराहो द्वारा मंगलवार को विशाल बारात एवं शोभायात्रा निकाली गई। बारात का जगह-जगह जलपान एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। बारात में प्रताप नवयुवक संघ के द्वारा किए गए करतब को स्थानीय नागरिकों ने सराहा, वहीं कानपुर से आए कलाकारों ने विभिन्न स्वरूपों में झांकी निकाली, जो कि आकर्षण का केंद्र रही। मथुरा वृंदावन से आई टीम के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां भी प्रदान की गई, जिसको देखकर और सुनकर लोगों में भक्ति भाव जागृत हुआ एवं लोग भक्ति गीतों में झूमते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
मतंगेश्वर धाम में पूजा अर्चना करते सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
व्यापारी संघ ने किया प्रसाद वितरण
महाशिवरात्रि के अवसर पर खजुराहो व्यापारी संघ के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शोभायात्रा व बारात के स्वागत के लिए बड़े-बड़े स्वागत द्वार व बैनर लगाए गए थे। बारात का समापन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में हुआ, जहां पूरी रात पंडितों के द्वारा मंत्रोचार के साथ शिव विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिव विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष कविता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व मंत्री ललिता यादव, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
