फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: आगरा में 80 साल के बुजुर्ग और छह साल की बच्ची ने कोरोना को हराया

Mon, 10 May 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 years old man and six year old girl in home isolation recovered from covid infection
आरबी शर्मा और आशिता ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने और उसे हराने की जरूरत है। होम आइसोलेशन में उचित उपचार और सकारात्मक सोच से कोरोना को हराया जा सकता है। आगरा में 80 साल के बुजुर्ग ही नहीं छह साल की बच्ची ने भी कोरोना को मात दी है। बस उन्होंने चिकित्सक की सलाह मानी और नियमों का पालन किया। दोनों का कहना है कि कोरोना बस एक बीमारी है। हमने इसे हराया है तो सभी इसे हरा सकते हैं।

80 years old man and six year old girl in home isolation recovered from covid infection
आरबी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
योग किया, 15 दिन में स्वस्थ हो गए
अधिशासी अभियंता पद से रिटायर्ड आरबी शर्मा ने कोरोना संक्रमण होने पर घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज कराया। 80 वर्षीय आरबी शर्मा अब स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बुखार और गले में संक्रमण से कोरोना का पता चला। होम आइसोलेशन में उपचार लिया। दिन में तीन से चार बार भाप ली। गर्म पानी लिया और डॉक्टर की बताई हुईं दवाइयां लीं। योग किया। 
80 years old man and six year old girl in home isolation recovered from covid infection
होम आइसोलेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

आरबी शर्मा ने अनुलोम विलोम और कपालभाती प्राणायाम करके लेकर 15 दिन में अपने को कोरोना मुक्त किया। उनकी 50 साल की बेटी निशा शर्मा को क्रोनिक कोरोना निमोनिया था जिसका एचआरसीटी स्कोर 18 तक पहुंच गया और ऑक्सीजन लेवल 80 से 85 के बीच में था। उन्होंने भी घर पर ही आइसोलेट होकर पिता की तरह प्राणायाम और योग के जरिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया। भाई मनोज शर्मा ने काफी प्रयास किए पर सिलिंडर नहीं मिल पाया। 

सीख
-कोरोना से घबराएं नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ कड़ाई से मुकाबला करें। 
-98 फीसदी लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उचित उपचार से यह संभव हो रहा है।
-दिनचर्या में सुधार कर, सामान्य व शुद्ध भोजन और नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
80 years old man and six year old girl in home isolation recovered from covid infection
आशिता ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला

सलाह और नियमों के पालन से जीती जंग
नालंदा एंक्लेव शास्त्रीपुरम निवासी आशिता छह वर्ष की हैं, उन्होंने भी कोरोना को हराया है। परिवार में चार सदस्य माता-पिता के साथ दो बेटियां कोरोना संक्रमित हुईं। छोटी बेटी आशिता की एंटीजन रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सभी होम आइसोलेट हो गए। पांच दिन के बाद 15 अप्रैल को आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट में आशिता को छोड़कर बाकी तीनों सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। 

विज्ञापन
80 years old man and six year old girl in home isolation recovered from covid infection
आशिता ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
पिता सौरभ तिवारी ने बताया कि आशिता का परिवार के सदस्यों ने ध्यान रखा लेकिन बच्ची ने हर सलाह और चिकित्सक की बताई बातों पर अमल किया। हमेशा ठंडा पानी पीने वाली और कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम की शौकीन आशिता ने गर्म पानी शुरू कर दिया। 15 दिन तक भाप लेना और गरारा करना, सभी दवाएं बिना झिझक खाना यह अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया। मुझसे कहती कि घबराने की जरूरत नहीं है, वह स्वस्थ हो जाएगी। आखिरी उसने कोरोना से जंग जीत ली। 

सीख
-चिकित्सक की बताई सलाह का पालन करना चाहिए, इसमें कोताही न हो।
-ठंडे पानी, आइसक्रीम और बाहर की चीजों से परहेज करना चाहिए।
-घबराएं नहीं, अपनी हॉबी में मन लगाएं, अच्छी चीजों को करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed