फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result: केंद्रीय जेल में बंदियों के 'दसवीं' पास करने पर अभिषेक बच्चन ने दी बधाई, फिल्म का हुआ असर

Sun, 19 Jun 2022 10:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan congratulates the prisoners on passing 10th Class of UP Board in Central Jail Agra
जेल में हुई थी अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रीय कारागार के 12 बंदियों ने भी बाजी मारी है। इनमें से नौ ने दसवीं की परीक्षा पास की है। यह तब हुआ है, जब जेल में अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग और स्क्रीनिंग तक हुई थी। बंदियों के परीक्षा में पास होने पर अभिनेता और उनकी फिल्म की टीम ने अधीक्षक को बधाई संदेश भेजा है। अभिषेक बच्चन ने इसे सकारात्मक परिणाम बताया है।



केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि सजायाफ्ता 12 बंदियों ने परीक्षा दी थी। नौ बंदी हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इनमें जितेंद्र (64.83 प्रतिशत), अर्जुन (63.16) और शीलेष ने (62.83) प्रथम श्रेणी पाई। छह बंदी राजेंद्र सिंह, विजय, प्रेमवीर, रमेश, धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इंटरमीडिएट में तीन बंदियों शिशुपाल सिंह, हरी सिंह और जितेंद्र ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि जेल में ही परीक्षक ने आकर परीक्षा कराई थी।

Abhishek Bachchan congratulates the prisoners on passing 10th Class of UP Board in Central Jail Agra
सेंट्रल जेल के बाहर अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला

जेल अधीक्षक ने बताया कि फिल्म दसवीं की शूटिंग जेल परिसर में हुई थी। इसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दसवीं परीक्षा पास की थी। इस फिल्म का असर बंदियों की रीयल लाइफ पर हुआ। उन्होंने परीक्षा के लिए तैयारी की। इसके बाद परीक्षा में पास भी हुए। इसकी जानकारी फिल्म के निदेशक तुषार जलोटा और निर्माता के साथ अन्य सदस्यों को दी गई थी। उन्होंने बंदियों के लिए बधाई संदेश भेजा। कहा कि यह सुनकर काफी खुशी हुई है। हम हमेशा चाहते थे कि ऐसी फिल्म हो जो शिक्षा के महत्व को प्रसारित करे। इसलिए प्रयास किया। यह हमारे लिए अनूठा अनुभव रहा। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी सकारात्मक परिणाम बताया।

Abhishek Bachchan congratulates the prisoners on passing 10th Class of UP Board in Central Jail Agra
अभिषेक बच्चन और यामी गौतम नें बंदियों के लिए दी थीं पुस्तकें - फोटो : अमर उजाला

यह थी फिल्म

केंद्रीय कारागार में फरवरी और मार्च 2021 में फिल्म दसवीं की शूटिंग हुई थी। इसमें नेता गंगाराम चौधरी की भूमिका में अभिषेक बच्चन थे। नेता जेल में आने के बाद दसवीं करते हैं। उन्होंने दसवीं पास करके दिखा दिया। फिल्म की शूटिंग के बाद स्क्रीनिंग भी हुई थी। इसके बाद टीम बंदियों को पढ़ने के लिए किताबें देकर गई थी। इसका असर बंदियों पर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan congratulates the prisoners on passing 10th Class of UP Board in Central Jail Agra
फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बंदियों ने जेल प्रशासन से किया संपर्क

अधीक्षक ने बताया कि 12 बंदियों के पास होने क बाद कई और बंदियों ने जेल प्रशासन से संपर्क किया है। वह भी पढ़ाई करना चाहते हैं। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक करने वाले बंदी भी शामिल हैं। जेल में पहले से ही खुले विश्वविद्यालय की ओर से कोर्स संचालित किए जाते हैं। इनमें 90 से अधिक बंदी शिक्षा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan congratulates the prisoners on passing 10th Class of UP Board in Central Jail Agra
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विशेष कार्य में लगाए जाएंगे बंदी

अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा पास करने वाले बंदियों को विशेष कार्य में लगाया जाएगा। उनसे कार्यालय के काम कराए जाएंगे। उन्हें आगे भी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।

महिला बंदियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि रूडसेट संस्थान, एत्मादपुर में 35 महिला बंदियों को पुर्नवास एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत 10 दिन का धूपबत्ती और अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। रविवार को बंदियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed