{"_id":"632abf7054741a5967726e27","slug":"action-plan-will-be-made-to-catch-monkeys-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल में पर्यटकों पर हमलावर हो रहे खूंखार बंदर, पकड़ने के लिए प्रशासन बना रहा एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल में पर्यटकों पर हमलावर हो रहे खूंखार बंदर, पकड़ने के लिए प्रशासन बना रहा एक्शन प्लान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में बंदर
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
ताजनगरी में खूंखार हो रहे बंदरों के उत्पात और हमलों से निजात के लिए एक्शन प्लान बनेगा। नवागत डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस संबंध में पुलिस, नगर निगम व वन विभाग से कार्य योजना मांगी है। मथुरा की तर्ज पर बंदरों को पकड़ा जाएगा। यह काम संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से होगा। बता दें कि ताजमहल में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। बीते 15 दिनों में चार पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। इनमें से तीन को काटकर घायल कर दिया था। विश्व धरोहर स्मारक पर बंदरों के उत्पात के कारण विदेशी पर्यटक बुरा अनुभव लेकर लौट रहे थे।
कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि ताजमहल, अस्पताल व अन्य स्थलों पर बंदर व कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं। इसके लिए एसएसपी और नगरायुक्त के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है।
Trending Videos
2 of 5
ताजमहल में बंदर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि बंदरों को पकड़ा जाएगा। वन विभाग इन्हें जंगल में छोड़ेगा। पुलिस, नगर निगम व वन विभाग की संयुक्त टीम बंदरों की रोकथाम के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय से काम होगा। विभागों से सुझाव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि आगरा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि है। यहां जो भी पर्यटक आता है वह अपने शहर आगरा की छवि के साथ देश की छवि भी साथ ले जाता है।
4 of 5
ताज में बंदर भगाते ASI कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बंदरों के हमले में घायल हुई पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक सुखद अनुभव के लिए ताज का दीदार करने आते हैं, लेकिन उत्पाती बंदरों के कारण बुरा अनुभव लेकर लौटते हैं। बंदरों की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।