{"_id":"632abd3c9bb611074f09eba0","slug":"rajat-chahar-bitten-by-snake-eight-time-tantriks-treated-in-agra-up-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाग तो पीछे ही पड़ गया: एक ही युवक को 8वीं बार डसा, गांव में पहुंचे तमाम तांत्रिक, हैरान करने वाली है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग तो पीछे ही पड़ गया: एक ही युवक को 8वीं बार डसा, गांव में पहुंचे तमाम तांत्रिक, हैरान करने वाली है कहानी
Wed, 21 Sep 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
युवक के पीछे पड़ा सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान का दुश्मन एक खतरनाक सांप बना हुआ है। कभी घूमते वक्त, तो कभी सोते समय, इस सांप ने पिछले 15 दिनों में रजत पर आठ बार हमला बोला। रजत को डसने के बाद ये न जाने कहां गायब हो जाता है। बीती रात को सोते समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही रजत को करंट सा लगा। वह जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंच गए। रजत के पैर से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने तत्काल ही उपचार के लिए गांव के ही वैद्य को बुलाया। समय रहते रजत की जान एक बार फिर बच गई, लेकिन अब परिवार के लोगों ने इस सांप से अपने बेटे की जान बचाने के लिए तांत्रिकों का सहारा लिया है। आज सुबह से ही रजत के घर के आगे तांत्रिकों ने तंत्र-मंत्र का प्रयोग शुरू कर दिया, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सांप काटे का निशान दिखाता रजत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। परिवार के लोगों ने बताया कि रजत सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे सांप ने रजत को एक बार फिर से शिकार बनाते हुए उसके बाएं पैर में काट लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने वैद्य को बुलाया। जड़ी बूटियों का घोल पीने से रजत की हालत में सुधार है, लेकिन सांप की दहशत परिवार के दिल में घर कर गई है।
सांप से पीछा छुड़ाने के लिए रजत के घर बज रही थाली
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों के अनुसार 6 सितंबर के बाद हर 2 या 3 दिन बाद सांप रात को सोते समय उसके कमरे में आता और उसे काट कर चला जाता है। बस रजत के शरीर पर उस सांप के काटने के निशान रह जाते हैं। इस दौरान रजत चीखता चिल्लाता और फिर अपने परिवार वालों को बुलाता और परिवार वाले उसे हर बार वैद्य पर ले जाते और उसका इलाज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के काटने के निशान
- फोटो : अमर उजाला
अब आए दिन ऐसा होने लगा है। रजत के अनुसार उसे अब तक 15 दिनों के भीतर लगभग 8 बार एक ही सांप काट चुका है। रजत भयभीत है। उसका कहना है कि वह डर के चलते कहीं भी घर से बाहर नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन
सांप से पीछा छुड़ाने के लिए तंत्र-मंत्र का भी लिया जा रहा सहारा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक बार फिर सांप के काटने के बाद गांव में तांत्रिकों का मेला सा लगा हुआ है। बायगीरों के द्वारा थाली बजाई जा रही हैं। उसका इलाज गांव में झाड़-फूंक के जरिए चल रहा है। गांव में या घटना कोतुहल का विषय बन चुकी है। गांव में भारी संख्या में लोग रजत चाहर का हाल-चाल जानने के लिए उसके घर पहुंच रहे हैं। गांव के साथ-साथ क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। (इनपुट- सोनवीर सिंह चाहर, मलपुरा)