फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: अभिनेता पुनीत इस्सर ने किया 'महाभारत' का लाइव मंचन, तालियों से गूंजा पंडाल

Tue, 16 Nov 2021 10:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Actor Puneet Issar Perform To Stage Mahabharata Drama In braj raj utsav In Mathura
महाभारत नाटक का मंचन - फोटो : @Brajteerth/facebook

मथुरा के वृंदावन में यमुना तट पर चल रहे 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव में सोमवार की शाम महाभारत नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक को टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुत किया। अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक ‘महाभारत’ में 40 कलाकारों परफॉर्म किया। यह नाटक लयबद्ध संवादों के साथ काव्य रूप में प्रस्तुत किया गया।

 

भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली पर महाभारत नाटक का लाइव मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हुनर हाट का पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा। इससे पहले दोपहर में हुनर हाट के सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक संगीत की लोक गायिका नृत्यांगना डॉ. वंदनाश्री और उनके ग्रुप ने प्रस्तुति दी। इसमें कलाकारों ने यही मेरो कान्हा गुलाब को फूल गीत पर नृत्य से भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि ब्रज की महिमा का वर्णन किया। 

Actor Puneet Issar Perform To Stage Mahabharata Drama In braj raj utsav In Mathura
महाभारत नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को आठ बजे से शुरू हुए महाभारत नाटक के मंचन से पूर्व वृंदावन के हुनर हाट पहुंचे कलाकारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद जैसे ही कलाकार मंच पर पहुंचे पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। महाभारत का लाइव मंचन देखने के लिए पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। 
Actor Puneet Issar Perform To Stage Mahabharata Drama In braj raj utsav In Mathura
महाभारत नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
महाभारत नाटक में दुर्योधन के किरदार में पुनीत इस्सर और शकुनि का किरदार गूफी पेंटल ने अभिनय किया। लीला मंचन में हस्तिनापुर में सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर को लेकर कर्ण और अर्जुन के बीच वाद-विवाद होता है। इस बीच महामंत्री विदुर आते हैं और द्वंद युद्ध रोकने का प्रयास करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Puneet Issar Perform To Stage Mahabharata Drama In braj raj utsav In Mathura
महाभारत नाटक का मंचन - फोटो : @Brajteerth/facebook
महाभारत मंचन में मंच पर जैसे ही दुर्योधन (पुनीत इस्सर) आते हैं तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठता है। दुर्योधन कर्ण को स्वर्ण मुकुट पहनाकर अंग देश का राजा बनाते हैं। इसके बाद कर्ण दर्योधन को अटल मित्रता का वचन देते हैं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। महाभारत नाटक का मंचन देर रात हुआ। इस दौरान दर्शकों की भीड़ जमी रही। 
विज्ञापन
Actor Puneet Issar Perform To Stage Mahabharata Drama In braj raj utsav In Mathura
मथुरा: ब्रज रज उत्सव में हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से वृंदावन में हुनर हाट और ब्रज रज उत्सव चल रहा है। इसमें देशभर से आए शिल्पकारों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यमुना तट पर चल रहे ब्रज रज उत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक हो रहे हैं। यह उत्सव 19 नवंबर तक चलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed