फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में देवोत्थान पर रही शादियों की धूम: जाम से जूझा शहर, रात 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 15 Nov 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
heavy traffic jam on the roads in Agra due to wedding ceremonies
सर्विस रोड पर बरात निकलने के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

आगरा में देवोत्थान एकादशी पर रविवार को 500 से अधिक शादियां थीं। सड़कों पर वाहनों के साथ बरातियों की भीड़ थी। एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद मार्ग पर वाहनों के दबाव से शाम पांच बजे से वाहनों की लाइन लगने लगी। यह स्थिति रात 11 बजे तक रही। पुलिस के उचित इंतजाम भी फेल साबित हुए। वाहन रेंगते रहे।  



भगवान टाकीज, हरीपर्वत, कलक्ट्रेट और साईं का तकिया चौराहे पर सबसे अधिक स्थिति खराब रही। हालांकि एमजी रोड पर बरात प्रतिबंधित थीं। फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर वाहनों को एक तरफ से निकाला जाता है। आम दिनों में वाहन फंसते हैं। शादियों की वजह से शाम पांच बजे से जाम लगा।

फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर वाहनों को एक तरफ से निकाला जाता है। आम दिनों में वाहन फंसते हैं। यहां पर पुलिस के इंतजाम नहीं थे। शाम पांच बजे के बाद यहां गंभीर जाम लगा। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग रहे थे। 

heavy traffic jam on the roads in Agra due to wedding ceremonies
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
अमर होटल से लेकर टीडीआई मॉल तक जाम लगा रहा। टूरिस्ट वाहन भी जाम में फंस गए। फतेहाबाद पर जाम को देखकर लोगों ने अपने वाहन अंदर के मार्ग से निकालने शुरू कर दिए। इससे शमसाबाद मार्ग पर भी जाम लग गया। रात तकरीबन 11 बजे तक यही स्थिति रही। 
 
heavy traffic jam on the roads in Agra due to wedding ceremonies
एमजी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर के अंदरूनी इलाकों में भी वाहन जाम में फंसे रहे। बोदला चौराहे पर सब्जी मंडी और सिकंदरा मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या थी। वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगा। यही स्थिति लोहामंडी, शाहगंज, सिकंदरा चौराहे की भी रही। वाहनों की भीड़ से जाम लग रहा था। वहीं हाथरस मार्ग स्थित टेढ़ी बगिया चौराहे पर भी वाहनों की लाइन लगी। यहां पर यातायात पुलिस के इंतजाम नहीं थे। इससे जाम लगा। बरात भी निकल रही थीं। यमुना किनारा मार्ग पर रात तकरीबन आठ बजे जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy traffic jam on the roads in Agra due to wedding ceremonies
सिकंदरा चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बंद कमरों में प्लान से दिक्कत
रंगोली कॉलोनी के प्रदीप चाहर ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बंद कमरों में प्लान बनते हैं। यह हकीकत में कारगर साबित नहीं होते हैं। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। देव जाग गए, शहर के अफसर कब जागेंगे।
               
अतिक्रमण की समस्या भी है
बिचपुरी के अजय चौहान ने कहा कि चौराहों पर अतिक्रमण की समस्या है। बरात निकलने की वजह से जाम लगता है। पुलिस के इंतजाम नहीं होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाए। 
विज्ञापन
heavy traffic jam on the roads in Agra due to wedding ceremonies
सदर क्षेत्र में पैदल मार्च करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
खुद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। खुद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। सदर में पैदल गश्त की गई। जाम की समस्या को दूर किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed