फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ' पर आगरा में आक्रोश, युवाओं ने दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम, बाह में बस पर पथराव

Thu, 16 Jun 2022 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Agnipath Scheme protest Youth Blocked Agra-Delhi Highway protest against Agneepath scheme
आगरा-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा के सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग थी कि सेना में भर्ती पुरानी प्रक्रिया के तहत कराई जाए। आगरा में बीते साल हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाए। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाया। इसके बाद युवा हाईवे से हटे। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाह में प्रदर्शनकारी युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। बस के शीशे टूट गए। इधर, दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर में भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे एमजी रोड पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।  




Agnipath Scheme protest Youth Blocked Agra-Delhi Highway protest against Agneepath scheme
लेदर पार्क में युवाओं को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा नहीं होने से आक्रोशित अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की सुबह पहले आगरा-जयपुर हाईवे स्थित लेदर पार्क में जुटे। इसकी सूचना पर तहसीलदार किरावली, थाना मलपुरा पुलिस और सीओ अछनेरा राजीव सिरोही पहुंच गए। उन्होंने युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
Agnipath Scheme protest Youth Blocked Agra-Delhi Highway protest against Agneepath scheme
युवाओं ने आगरा-दिल्ली हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि 2021 में हुई सेना भर्ती के लिए अभी तक लिखित परीक्षा नहीं हुई है। सरकार अब अग्निपथ योजना ले लाई है। इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में कार्य करने का मौका मिलेगा। युवाओं ने तहसीलदार किरावली को ज्ञापन सौंपा और सेना भर्ती प्रक्रिया को पहले की तरह कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Scheme protest Youth Blocked Agra-Delhi Highway protest against Agneepath scheme
दिल्ली हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
लेदर पार्क के बाद सैकड़ों की संख्या में युवा दक्षिणी बाईपास के पास पहुंच गए। यहां आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी युवा अग्निपथ योजना को निरस्त कर पुरानी प्रक्रिया के तहत सेना भर्ती कराने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। दोपहर करीब एक बजे जाम खुलवाया जा सका। 
विज्ञापन
Agnipath Scheme protest Youth Blocked Agra-Delhi Highway protest against Agneepath scheme
शहर में भी युवाओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे एमजी रोड पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जाम लगा रहे युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed