फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Tattoo: मुस्लिम युवक ने सीने पर गुदवाया सीएम योगी का टैटू, समाज के लोगों ने किया विरोध

Wed, 15 Jun 2022 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth got CM Yogi Adityanath tattoo tattooed on his chest in Etah
यामीन ने सीने पर बनवाया सीएम योगी का टैटू - फोटो : अमर उजाला

एटा के कस्बा सराय अगहत निवासी यामीन सिद्दीकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन हैं। उनके लिए दीवानगी इस कदर है कि यामीन ने अपने सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवा लिया है। उनकी तमन्ना है कि मुख्यमंत्री से मिलकर यह टैटू उन्हें दिखाएं। यामीन ने जब अपने सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवाया तो उनके परिवार ने साथ दिया, लेकिन समाज के लोगों ने उनके फैसले का विरोध किया। इस पर यामीन का कहना है कि समर्थन और विरोध हर किसी का हर वर्ग में होता है। उन्होंने कहा कि वह योगी सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। इसलिए वह उनके प्रशंसक हैं। बता दें कि यामीन सिद्दीकी समाजवादी छात्र सभा के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं, लेकिन योगी सरकार की नीतियों से वह प्रभावित हुए हैं। 




Muslim youth got CM Yogi Adityanath tattoo tattooed on his chest in Etah
यामीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यामीन कस्बे में ही जूते-चप्पल की दुकान करते हैं। छात्र जीवन में पढ़ाई करने के लिए फिरोजाबाद गए। 2017 में वहां सपा छात्र सभा में नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली और वहां लगातार चार साल काम किया। यहां आने के बाद भी सपा से जुड़ाव रहा, लेकिन अभी करीब दो महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक भाषण ने उनका हृदय परिवर्तन कर दिया। उसी समय से वह सीएम योगी के फैन हो गए। 
Muslim youth got CM Yogi Adityanath tattoo tattooed on his chest in Etah
यामीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यामीन सिद्दीकी लगातार सीएम योगी के भाषण और वीडियो देखने व सुनने लगे। इतने प्रभावित हुए कि 22 मई को अपना फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल बनाकर योगी की पोस्ट व वीडियो अपलोड तथा शेयर करने लगे। इसी बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिन आया तो चार जून को आगरा पहुंचकर सीएम योगी का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim youth got CM Yogi Adityanath tattoo tattooed on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला
यामीन बताते हैं कि उनके इस निर्णय से परिवार में सभी लोग सहमत हैं। सभी लोग भाजपा व योगी सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। हालांकि मुस्लिम बाहुल्य इस कस्बे में कुछ लोगों का विरोध भी उन्हें उठाना पड़ रहा है, लेकिन वह कहते हैं कि समर्थन और विरोध हर किसी का हर वर्ग में होता है। यहां अन्य किसी नेता ने भी ऐसा कोई काम नहीं किया कि उसे पसंद किया जाए।
विज्ञापन
Muslim youth got CM Yogi Adityanath tattoo tattooed on his chest in Etah
यामीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यामीन का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी की सादगी बहुत पसंद आती है। साथ ही उनकी व पार्टी की सबका साथ सबका विकास नीति ने प्रभावित किया है। इसका बहुत बड़ा उदाहरण पीएम आवास योजना है। जिसमें सभी को बिना भेदभाव मकान बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए। कस्बे में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों के मकान इस योजना के तहत बने हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed