फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्दीकी को योगीराज पसंद है: मुस्लिम युवक यामीन ने सीने पर बनवाई सीएम की तस्वीर, फिल्मी फैन से ज्यादा है दीवानगी

Tue, 14 Jun 2022 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 09:51 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगने वाले यामीन का मन ऐसा बदला कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया। यामीन का ये फोटो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Muslim youth Yameen got CM Yogi Adityanath's tattoo done on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला

एटा की अलीगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी यामीन सिद्दीकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी के जबरदस्त फैन हैं। उनके लिए दीवानगी इस कदर है कि अपने सीने पर सीएम का टैटू बनवा लिया है। उनकी तमन्ना है कि मुख्यमंत्री से मिलकर यह टैटू उन्हें दिखाएं। यामीन कस्बे में ही जूते-चप्पल की दुकान करते हैं। छात्र जीवन में पढ़ाई करने के लिए फिरोजाबाद गए। 2017 में वहां सपा छात्र सभा में नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली और वहां लगातार चार साल काम किया। यहां आने के बाद भी सपा से जुड़ाव रहा। लेकिन अभी करीब दो महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक भाषण ने उनका हृदय परिवर्तन कर दिया। उसी समय से वह सीएम योगी के फैन हो गए। लगातार उनके भाषण और वीडियो देखने व सुनने लगे। इतने प्रभावित हुए कि 22 मई को अपना फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल बनाकर योगी की पोस्ट व वीडियो अपलोड व शेयर करने लगे।

Muslim youth Yameen got CM Yogi Adityanath's tattoo done on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला

यामीन बताते हैं कि इसी बीच मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन आया तो 4 जून को आगरा पहुंचकर सीएम योगी का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया।

Muslim youth Yameen got CM Yogi Adityanath's tattoo done on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला

यामीन ने बताया कि उनके इस निर्णय से परिवार में सभी लोग सहमत हैं। सभी लोग भाजपा व योगी सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। हालांकि, मुस्लिम बाहुल्य कस्बे में कुछ लोगों का विरोध भी उन्हें उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim youth Yameen got CM Yogi Adityanath's tattoo done on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला

यामीन का कहना है कि समर्थन और विरोध हर किसी का हर वर्ग में होता है। यहां अन्य किसी नेता ने भी ऐसा कोई काम नहीं किया कि उसे पसंद किया जाए।
 

विज्ञापन
Muslim youth Yameen got CM Yogi Adityanath's tattoo done on his chest in Etah
यामीन - फोटो : अमर उजाला

यामीन ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी की सादगी बहुत पसंद आती है। साथ ही उनकी व पार्टी की सबका साथ सबका विकास नीति ने प्रभावित किया है। इसका बहुत बड़ा उदाहरण पीएम आवास योजना है। जिसमें सभी को बिना भेदभाव मकान बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए। कस्बे में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों के मकान इस योजना के तहत बने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed