आगरा में भगवान नगर के शिव अपार्टमेंट में रहने वाली स्वीटी और कॉलोनी निवासी शैंकी अग्रवाल ने साहस दिखाया। वारदात कर भागते बदमाशों को स्वीटी ने सीढ़ियों से गिरा दिया। बाद में शैंकी आए। उन्होंने एक बदमाश का पीछा किया। बदमाश ने बचने के लिए उन पर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश गिर भी गया, फिर भी वे भाग निकले। शैंकी का कहना था कि कॉलोनी में और लोग होते तो बदमाश पकड़ लिए जाते। भगवान नगर कॉलोनी से बाहर निकलने के तीन रास्ते हैं। दो रास्ते बल्केश्वर मंदिर मार्ग की तरफ निकलते हैं, जबकि एक रास्ता नाले के बगल से होकर शांति एन्क्लेव कॉलोनी की तरफ जाता है। शिव अपार्टमेंट में सीढ़ियों से पहली और दूसरी मंजिल पर जाया जा सकता है। स्वीटी और रेनू सिंघल के फ्लैट के गेट बराबर में हैं। स्वीटी ने बताया कि रेनू सिंघल के घर से शोर सुनाई दे रहा था। इस पर वो अपने फ्लैट से बाहर आ गईं। देखा तो रेनू की बेटी आस्था खड़ी थी। वह दरवाजा खटखटा रही थीं।
{"_id":"61d3d06683af4a31872aa186","slug":"agra-12-lakh-rupees-loot-brave-woman-fight-with-miscreants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में 12 लाख की लूट: स्वीटी ने सीढ़ियों से गिराए बदमाश, शैंकी ने किया पीछा, इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 12 लाख की लूट: स्वीटी ने सीढ़ियों से गिराए बदमाश, शैंकी ने किया पीछा, इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते सुनील सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
पीड़ित परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनके फ्लैट के अंदर से कृष्णा का शोर सुनाई दे रहा था। उन्हें लगा कि अंदर किसी से झगड़ा हो रहा है। इस पर खड़ी हो गईं। तभी दरवाजा खोलकर दो बदमाश बाहर आए। उनके हाथ में चाकू और तमंचे लगे थे। वह सीढ़ियों की तरफ भागे। उनको समझते हुए देर नहीं लगी। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो हाथ नहीं आए। उन्होंने दोनों को सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। वह गिर पड़े। इस पर उनके चाकू गिर गए। बदमाश उठकर नीचे की तरफ भागने लगे। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपार्टमेंट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
500 मीटर की दूरी पर थाना, गश्त होती नहीं
आगरा। बल्केश्वर स्थित भगवान नगर कॉलोनी थाना कमला नगर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर है। कॉलोनी में आसपास घर बने हुए हैं। संकरा रास्ता है। बदमाश पैदल चप्पल पहनकर आए थे। दोनों मास्क लगाए थे। लोगों के घेरने पर पैदल ही भाग निकले। पुलिस की गश्त का कोई अता-पता नहीं था। अगर, पुलिस होती तो बदमाश पकड़ लिए जाते। यह कहना था कि कॉलोनी के लोगों का। दूसरी मंजिल पर फ्लैट में सरेशाम मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात से लोगों में दहशत है।

वारदात के बाद भागते बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
भ्रमित करने लगे बदमाश
अपार्टमेंट के सामने ही केमिकल व्यापारी शैंकी रहते हैं। वह घर के बाहर खड़े थे। शोर सुनकर वो अपार्टमेंट में आ गए। तभी बदमाश सीढ़ियों से नीचे आए तो भ्रमित करने के लिए ऊपर की तरफ इशारा कर चोर-चोर कहने लगे। मगर, ऊपर से परिवार के लोग उन्हें पकड़ने दौड़ रहे थे। वह कह रहे थे कि बदमाश नीचे हैं। इस पर शैंकी ने बदमाशों का पीछा किया। दोनों बदमाश अलग-अलग दिशा में भागे। शैंकी एक बदमाश का पीछा करने लगे। इस पर उसने शैंकी को निशाना बनाते हुए तीन फायर किए। इस पर वो घबरा गए। वह रुक गए। तभी बदमाश गिर भी गया। एक बदमाश गली से बल्केश्वर मंदिर की तरफ तो दूसरा नाले की तरफ से शांति एन्क्लेव कॉलोनी की तरफ से होकर भाग निकला। शोर शराबा होने पर कॉलोनी के घरों से लोग निकल आए। उन्होंने बाइक से बदमाशों की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिले।

पुलिस को जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
दहशत में आईं रेनू रोने लगीं, महिलाओं ने संभाला
बदमाशों ने पहले रेनू की पिटाई की थी। इसके बाद बेटे को पीटा था। बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसके गाल पर थप्पड़ भी मारे थे। इससे रेनू दहशत में आ गईं। पुलिस के पहुंचने पर भी वह रोये जा रही थीं। परिवार की महिलाएं और बेटियां उन्हें समझाने के प्रयास में लगी थीं। उनके घर से जेवरात भी गए हैं। हालांकि सुनील का कहना था कि जेवरात की कीमत ज्यादा नहीं हैं।