{"_id":"6a7ad8f1867a83388e0176b0","slug":"agra-2-km-road-in-dayalbagh-collapsed-29-times-in-four-years-faulty-sewer-line-blamed-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है भ्रष्टाचार की सड़क!: दो किमी के हिस्से में 29 बार धंसी, 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे; डरा देंगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है भ्रष्टाचार की सड़क!: दो किमी के हिस्से में 29 बार धंसी, 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे; डरा देंगी तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:40 PM IST
सार
आगरा के दयालबाग में 100 फीट रोड और जयराम बाग मार्ग का करीब दो किलोमीटर हिस्सा चार साल में 29 बार धंस चुका है। विशेषज्ञ कमेटी ने जर्जर सीवर लाइन बदलने की सिफारिश की थी, लेकिन 6.50 करोड़ रुपये का बजट न मिलने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
दो किमी. हिस्से में 29 बार धंसी सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के दयालबाग में 100 फीट रोड और जयराम बाग से दयालबाग को जोड़ने वाली सड़क का कुल दो किमी का हिस्सा 29 बार धंस चुका है। चार साल के अंदर यहां 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे सीवर लाइन में रिसाव के कारण हो चुके हैं।
दो साल पहले विशेषज्ञ कमेटी ने जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की थी लेकिन अब तक लाइन बदलने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। दयालबाग के जयराम बाग में सड़क धंसने के कारण हुए गड्ढे को वीए टेक वबाग की टीम ने सोमवार को भरवा दिया। मिट्टी और मलबा डालकर इसे भरा गया है। इसके मैनहोल के पास लीकेज की आशंका है। दयालबाग में अब तक 29 बार सड़क धंसी है। हर बार सीवर मैनहोल से जुड़े पाइप से ही लीकेज मिला है। दो साल पहले एक माह में जब 8-10 बार सड़क धंसी तो तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर जांच कराई थी।
2 of 5
सड़क का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
6.50 करोड़ से बदली जाएगी लाइन
उस दौरान जल निगम, वबाग और नगर निगम के इंजीनियरों ने जांच रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि दयालबाग की पूरी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। हालांकि यह 12 साल पुरानी ही है लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए सीवर पाइप बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। सीवर मैनहोल भी खराब बनाए गए जो बार-बार लीकेज हो रहे हैं। इस पूरी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की गई थी। उनके हस्तक्षेप पर वीए टेक वबाग ने 6.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन नगर निगम से इसके लिए बजट नहीं मिल पाया है।
3 of 5
सड़क का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हो सकता है बड़ा हादसा
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि इन गड्ढों में कई बार कारें फंस चुकी हैं, जबकि दो बार ट्रैक्टर ट्रॉली भी समा चुकी है। यहां लाइन नहीं बदली गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा। घटिया निर्माण करने वाले इंजीनियरों पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सड़कें धंस गईं
- फोटो : अमर उजाला
सीवर लाइन बदलना जरूरी
पार्षद भरत शर्मा ने कहा कि जब तक सीवर लाइन नहीं बदली जाती, तब तक ऐसे ही सड़कें खराब होती रहेंगी। शायद नगर निगम हादसे का इंतजार कर रहा है। बिजलीघर की तरह कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
5 of 5
सड़कें धंस गईं
- फोटो : अमर उजाला
लाइन बदलवाने का होगा प्रयास
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने कहा कि दयालबाग के जयराम बाग में हुआ गड्ढा भरवा दिया गया है। इस लाइन की जांच के बाद इस प्रस्ताव को भी देखा जाएगा और स्वीकृति कराकर लाइन ही बदलवाने का प्रयास करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।