{"_id":"6a7ab6fcf0786ae9ab0673f2","slug":"tricolor-in-hands-vande-mataram-on-lips-students-turn-lohamandi-into-a-sea-of-patriotism-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: हर हाथ में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने; दिल जीत लेंगी वॉक फॉर यूनिटी की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: हर हाथ में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने; दिल जीत लेंगी वॉक फॉर यूनिटी की तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत लोहामंडी में आयोजित वॉक फॉर यूनिटी में सैकड़ों स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के जयकारे लगाए। करीब दो किलोमीटर की यात्रा में देशभक्ति गीत, झांकियां और बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसे देखने के लिए राहगीर भी रुक गए।
विज्ञापन
1 of 9
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वंदे मातरम, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहें.. इन्हीं जयकारों से लोहामंडी क्षेत्र के रास्ते गूंज उठे। हाथों में तिरंगा लिए विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे जयकारे लगाते हुए बढ़े जा रहे थे। उमस भरी गर्मी में भी उनका उत्साह कम नहीं हो रहा था। अमर उजाला के अभिनव अभियान ''मां तुझे प्रणाम'' के कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित वाॅक फाॅर यूनिट में मंगलवार को आजादी के ऐसे ही रंग दिखे।
आकर्षण का केंद्र कई झंकियां रहीं। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दिए जाने की बच्चों की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इनको देखकर राहगीरों में देशभक्ति का ज्वार चढ़ गया और वे भी भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
2 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाॅक फाॅर यूनिटी के दाैरान बच्चों में देशभक्ति का जोश देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ थम गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर यात्रा के दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी। इसे देखने के लिए पैदल और वाहन सवार अपने स्थानों पर खड़े होकर देखते रहे। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जयकारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कई फीट लंबा झंडा भी रहा।
3 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शहीदाें की याद में वाॅक फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी, लोहामंडी, जयपुर हाउस से होते हुए सेवा सदन में यात्रा का समापन हुआ। दो घंटे की यात्रा में लोग हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे। इस दाैरान देशभक्ति के गीत और जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाॅक फाॅर यूनिटी के दाैरान बच्चों में देशभक्ति का जोश देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ थम गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर यात्रा के दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी। इसे देखने के लिए पैदल और वाहन सवार अपने स्थानों पर खड़े होकर देखते रहे। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जयकारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कई फीट लंबा झंडा भी रहा।
विज्ञापन
5 of 9
वाॅक फाॅर यूनिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनसीसी आर्मी विंग के बच्चों ने कदमताल करते हुए वंदे मारतरम, भारत माता की जय जैसे नारों के साथ माहौल में जोश का संचार किया। यूनिफॉर्म पहने हुए ये बच्चे सेना के जवानों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।