फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: हर-हर महादेव की गूंज, शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब; देखें भक्ति की 10 अद्भुत तस्वीरें

Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भोर होते-होते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के मुख से निकल रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
 

विज्ञापन
Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan
शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख शिवालय दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जबकि धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने रातभर शहर के चारों शिवालयों की परिक्रमा कर बल्केश्वर महादेव मंदिर में हाजिरी लगाई।


 
Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan
शिव मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन के चारों सोमवार को होने वाली धार्मिक परंपराओं के तहत रातभर परिक्रमार्थियों के कदम नहीं थमे, पूरी रात चलते हुए शहर के चारों प्रमुख शिवालयों की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 
Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan
भक्ति में डूबे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोर होते-होते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के मुख से निकल रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan
दीप प्रज्ज्वलित करतीं श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर में बाबा का चंदन व देसी-विदेशी फूलों से शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

 
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged Shiva temples on second Monday of Sawan
भक्ति के उल्लास में डूबे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मनकामेश्वर, रावली, राजेश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी इस बार अधिक भीड़ रही। सुबह से ही शिवभक्त जल और पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर पहुंचते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed