{"_id":"6049ca188ebc3e59021165b7","slug":"agra-accident-news-nine-people-died-in-road-accident-after-car-collides-with-container","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा सड़क हादसा: 'पलक झपकते' ही चली गई नौ लोगों की जान, कार से एक घंटे में निकाले जा सके शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सड़क हादसा: 'पलक झपकते' ही चली गई नौ लोगों की जान, कार से एक घंटे में निकाले जा सके शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। पलक झपकते ही स्कॉर्पियो में सवार नौ लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे शवों को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटनास्थल पर खौफनाक मंजर था, जिसे देखकर स्थानीय लोग सहम गए। हादसे की वजह कार चालक को नींद की झपकी आना और तेज रफ्तार बताई गई है। हादसे में बिहार और झारखंड के रहने वाले नौ लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हैं।
2 of 6
आगरा: क्षतिग्रस्त कार से लोगों को निकालते स्थानीय निवासी
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के सामने अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरी दिशा में जाकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकलवाया। इनमें से आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वाले सात लोग बिहार के और दो लोग झारखंड के रहने वाले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद कंटनेर में सवार चालक सहित 10-12 लोग कूदकर भाग गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंची। बाद में एडीजी राजीव कृष्ण, एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पुलिस ने आठ मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा सड़क हादसा: घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
चार घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हादसा स्कार्पियो के गलत दिशा में आने पर कंटेनर की टक्कर से हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा स्कार्पियो के चालक को झपकी आने की वजह से होना माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी बिटटू और लकी ने बताया कि हादसे के बाद सबसे पहले वह मौके पर पहुंच गए थे। स्कार्पियों में सवार एक व्यक्ति ही बोल रहा था। उसने बताया कि वह गया जिले से आया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोगों को भी निकालने का प्रयास किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।