फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में शाहजहां का उर्स: दूसरे दिन अदा की गई संदल की रस्म, पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश

Thu, 11 Mar 2021 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Mar 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal News: Tourists Entry To Be Free on Second Day Of Urs At Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल में शाहजहां का 366वां उर्स मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन संदल की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर गुरुवार को दोपहर दो बजे से ताजमहल में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को यह सुविधा पूरे दिन लागू रहेगी। बुधवार को उर्स की शुरुआत हुई। पहले दिन तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों के दरवाजे को खोला गया। बता दें कि साल में उर्स के दौरान ही इन कब्रों के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं।   

Taj Mahal News: Tourists Entry To Be Free on Second Day Of Urs At Taj Mahal
ताजमहल में लगी पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला

मुगल शहंशाह शाहजहां का उर्स इस्लामिक कैलेंडर के रजब माह की 25, 26 व 27 तारीख को मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर की यह तारीख 10 (बुधवार) से 12 मार्च तक हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने उर्स के दिनों में ताजमहल को पर्यटकों के लिए निशुल्क करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था। 

Taj Mahal News: Tourists Entry To Be Free on Second Day Of Urs At Taj Mahal
ताजमहल: गुस्ल की रस्म के दौरान शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर चढ़ाई गई फूलों की चादर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर दो बजे से ताजमहल में भूमिगत कब्रों को उर्स की रस्मों के लिए खोला गया। गुलाब जल से शाहजहां और मुमताज की कब्रों को गुस्ल कराया गया। दोनों की कब्रों पर फूलों की चादर चढ़ाई गई। फातिहा पढ़ा गया और दुनिया से कोरोना संक्रमण खात्मे की दुआ की गई। इस दौरान पर्यटकों और अकीदतमंदों ने ताज में निशुल्क प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal News: Tourists Entry To Be Free on Second Day Of Urs At Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उर्स के दौरान शुक्रवार को भी ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। शुक्रवार को पूरे दिन पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि ताजमहल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना होगा। 
विज्ञापन
Taj Mahal News: Tourists Entry To Be Free on Second Day Of Urs At Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी ने ताजमहल में शाहजहां के उर्स के लिए 1400 मीटर की सतरंगी चादर तैयार कराई है। बीते साल कोरोना के कारण शाहजहां का उर्स नहीं मनाया गया था। कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि अगर एएसआई और प्रशासन सतरंगी चादर को उर्स में चढ़ाने की अनुमति दे देते हैं, तभी चादरपोशी की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed