{"_id":"6049a7c38ebc3ec44635afb9","slug":"devotees-gathering-for-performs-shiv-puja-in-temples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: आगरा के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: आगरा के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में भगवान भोले की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि की धूम है। शहर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। एक साल बाद प्रशासन ने मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी है। इससे भक्तों में अपार उत्साह है। गुरुवार तड़के से ही शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सोरों और राजघाट से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
2 of 7
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्राचीन शिवालाय मन:कामेश्वर मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और बलकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अन्य शिवालयों में भी भारी भीड़ रही।
3 of 7
मनकामेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
शिव भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोले की आराधना की। हर कोई शिव की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महाशिवरात्रि पर बटेश्वर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर ब्रज की काशी कहा जाने वाला बटेश्वर भी बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। सोरों से कांवड़ लेकर भोलेनाथ के भक्त यहां पहुंचे। बता दें कि बटेश्वर में यमुना तट पर 101 शिव मंदिरों की श्रृंखला है। कहा जाता है कि यहां अज्ञातवास में पांडवों ने भगवान शिव की आराधना की थी।
विज्ञापन
5 of 7
महाशिवरात्रि पर पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक का है बड़ा महत्व
आगरा के सिद्धि विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री बताते हैं कि महाशिवरात्रि की पूजा फलदायी है। इस दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने का बड़ा महत्व है। गंगाजल से अभिषेक इसलिए किया जाता है कि क्योंकि भगवान शिव की जटाओं में गंगा का वास है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।