फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह की चुनावी सभा में सांसद कठेरिया को सम्मान, बाबूलाल के लिए कुर्सी तक नहीं

Sun, 24 Mar 2019 08:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Agra BJP MP shares stage with amit shah after ticket cut in lok sabha elections 2019
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर रामशंकर कठेरिया व अन्य - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद रामशंकर कठेरिया और चौधरी बाबूलाल नाराज चल रहे हैं। लोगों की नजर इस बात पर थी कि कठेरिया आगरा कॉलेज में आयोजित सभा में आएंगे या नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम था सो कठेरिया आए भी। उन्हें मंच से सम्मान भी मिला, लेकिन फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के लिए मंच पर कुर्सी तक नहीं रखी गई थी। जबकि सीकरी से प्रत्याशी राजकुमार चाहर को मंच पर स्थान दिया गया था। 
Agra BJP MP shares stage with amit shah after ticket cut in lok sabha elections 2019
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर रामशंकर कठेरिया व अन्य - फोटो : अमर उजाला
टिकट से हाथ धोने वाले रामशंकर कठेरिया मंच पर आए तो लेकिन उनके चेहरे का नूर गायब था। उनकी सीट विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बराबर थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान कठेरिया अपनी सीट पर चुपचाप बैठे रहे। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भाषण हुआ तो उन्होंने भाषण में आगरा का लोकप्रिय सांसद कहकर कठेरिया का नाम लिया। 
Agra BJP MP shares stage with amit shah after ticket cut in lok sabha elections 2019
चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने कहा कि आगरा में करीब तीन हजार करोड़ रुपये के गंगाजल प्रोजेक्ट को लाने में रामशंकर कठेरिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी का योगदान है। जब सभा का समापन हो रहा था तब अमित शाह ने रामशंकर कठेरिया को अपने बराबर में बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra BJP MP shares stage with amit shah after ticket cut in lok sabha elections 2019
कुर्सी पर बैठे रामशंकर कठेरिया, पास से गुजरते एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
चौधरी बाबूलाल की कुर्सी न होने के प्रश्न पर महानगर संगठन ने कोई जवाब नहीं दिया। जबकि वहां सभी नौ विधायकों, पूर्व मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Agra BJP MP shares stage with amit shah after ticket cut in lok sabha elections 2019
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर रामशंकर कठेरिया व अन्य - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन को कठेरिया का करीबी माना जाता है। वह खुद भी फतेहपुर सीकरी से टिकट के दावेदार थे। उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया है, वह इस निर्णय का सम्मान करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed