फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में हेमा मालिनी के साथ रहेगा पूरा परिवार, धर्मेंद्र भी मांगेंगे 'ड्रीम गर्ल' के लिए वोट

Sun, 24 Mar 2019 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini whole family stay in mathura during lok sabha elections 2019
अपने परिवार के साथ भाजपा सांसद हेमा मालिनी
लोकसभा चुनाव के दौरान मथुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के साथ उनका पूरा परिवार साथ रहेगा। खुद अभिनेता धर्मेंद्र भी वोट मांगने के लिए यहां आएंगे। पिछली बार की तरह हेमा की दोनों बेटियां भी उनके साथ सियासी युद्ध में मौजूद रहेंगी। हालांकि अभी किसी का कार्यक्रम तो फाइनल नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्मी दुनिया के कुछ सितारे भी मथुरा लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे।
Hema Malini whole family stay in mathura during lok sabha elections 2019
इस बार हेमा मालिनी ने ब्रज में जमकर होली खेली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सियासी मैदान में दूसरी दफा उतरीं हेमा मालिनी ने चुनाव का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। प्रचार पर उनका जोर रहेगा। इस बार चुनाव प्रचार में हेमा मालिनी के साथ उनका परिवार भी जी जान से जुटेगा। उनकी दोनों बेटियां भी जल्द ही उनके वृंदावन स्थित आवास पर पहुंच जाएंगी। कुछ दूसरे रिश्तेदारों के आने की भी संभावना जताई जा रही है। खास फोकस धर्मेंद्र पर रहेगा।
Hema Malini whole family stay in mathura during lok sabha elections 2019
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)
हेमा मालिनी के पति अभिनेता धर्मेंद्र की अगर सेहत सही रही तो बताया जा रहा है कि वो प्रचार करने के लिए मथुरा आएंगे। पिछले दिनों जब हेमा मालिनी ने अपने वृंदावन स्थित आवास में गृहप्रवेश किया था तब भी धर्मेंद्र ने इशारा करते हुए कहा था कि अब जब वो मथुरा में आएंगे तो लंबा समय बिताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini whole family stay in mathura during lok sabha elections 2019
भगवान की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करतीं हेमा मालिनी (फाइल)
हेमा मालिनी के करीबियों का कहना है कि इस बार धर्मेंद्र चुनाव प्रचार में रहेंगे। मथुरा वासियों को धर्मजी जी की कई फिल्मों के डायलॉग सुनने को मिलेंगे। बताया जाता है कि कई फिल्मी हस्तियां भी हेमामालिनी के चुनाव का प्रचार करने के लिए मथुरा आ सकती हैं। इसकी चर्चाएं अभी से शुरू भी हो गईं हैं।
विज्ञापन
Hema Malini whole family stay in mathura during lok sabha elections 2019
हेमा मालिनी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ
बता दें कि हेमा मालिनी का नामांकन कराने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। मथुरा में यह पहला मौका है जब किसी सांसद का नामांकन कराने के लिए मुख्यमंत्री आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed