फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सैफई परिवार' के सामने कांग्रेस ने खड़े किए हाथ तो भाजपा कर रही देरी, जानिए क्या है वजह

Sat, 23 Mar 2019 05:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
BJP did not declared candidates from mainpuri and firozabad in lok sabha elections 2019
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अक्षय यादव
भाजपा ने ब्रज क्षेत्र की छह लोकसभा सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए, लेकिन दो पर पत्ते नहीं खोले हैं। ये दोनों वही सीटें हैं, जिन पर सैफई परिवार के उम्मीदवार हैं। दोनों सीटों पर बड़ा मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि टिकट देरी से आएगा। दोनों सीटें तीसरे चरण की हैं।
BJP did not declared candidates from mainpuri and firozabad in lok sabha elections 2019
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव के सामने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं आया है। प्रमुख दलों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी उतरते रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने मैनपुरी की सीट मुलायम के लिए छोड़ दी। अब सबकी नजर इस पर लगी हैं कि भाजपा किसे उतारती है? 
BJP did not declared candidates from mainpuri and firozabad in lok sabha elections 2019
लोकसभा में मुलायम सिंह यादव (फाइल)
मुलायम सिंह ने लोकसभा में कहा था कि वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इस बयान के कारण अटकलें यह भी हैं कि भाजपा उम्मीदवार ही न उतारे। हालांकि संगठन ने न तो ऐसा कोई एलान किया है और न ही संकेत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP did not declared candidates from mainpuri and firozabad in lok sabha elections 2019
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भाजपा के टिकट की लड़ाई और मुश्किल हो गई है। एसपी सिंह बघेल टिकट दावेदारों में शामिल बताए जा रहे थे। वो पिछला चुनाव लड़े भी थे। इस बार वो आगरा चले गए। अब भाजपा से कौन आएगा, इस पर सबकी नजर हैं। सपा से अक्षय यादव और प्रसपा से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ताल ठोक चुके हैं।
विज्ञापन
BJP did not declared candidates from mainpuri and firozabad in lok sabha elections 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद और मैनपुरी दोनों सीटें ऐसी हैं, जहां मोदी लहर भी बेअसर रही थी। वर्ष 2014 के चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा ने जीत हासिल की। मैनपुरी से मुलायम सिंह सांसद बनें। हालांकि बाद में उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में भी मैनपुरी सीट सैफई परिवार के खाते में गई है, वहीं फिरोजाबाद से अक्षय यादव ने जीत हासिल की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed