फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस हाईजैक करने के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता पर लगा 'रासुका', पढ़ें क्या है पूरा मामला

Thu, 05 Nov 2020 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Agra Bus Hijack Accused to be booked under NSA in agra
बस हाईजैक का आरोपी प्रदीप गुप्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास से 18 अगस्त को गुरुग्राम से पन्ना जा रही कल्पना ट्रैवल्स की बस को 34 सवारियों सहित हाईजैक करने के आरोपी मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। वह जेल में बंद है। पुलिस ने उसके साथियों को भी जेल भेजा था।
Agra Bus Hijack Accused to be booked under NSA in agra
इसी बस को किया था हाईजैक - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के मुताबिक, 18 अगस्त को कल्पना ट्रैवल की बस गुरुग्राम से पन्ना जा रही थी। न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक्सयूवी और सेंट्रो कार सवारों ने बस को हाईजेक कर लिया था। चालक-परिचालक को कुबेरपुर में फेंककर चले गए थे। सवारियों को दूसरी बस से पन्ना पहुंचा दिया था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था। 
 
Agra Bus Hijack Accused to be booked under NSA in agra
अस्पताल में भर्ती आरोपी प्रदीप गुप्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बस बरामद कर आरोपी मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता सहित अन्य को पकड़ा था। प्रदीप गुप्ता जैतपुर का रहने वाला है। पुलिस की मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लगी थी। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, प्रदीप गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ डकैती, अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Bus Hijack Accused to be booked under NSA in agra
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता सहित अन्य आरोपी जेल में हैं। प्रदीप गुप्ता जमानत पर बाहर आने के प्रयास में लगा हुआ है। उसके जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते ही पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी। इस पर जिलाधिकारी ने रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश दिए। अब आरोपी एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
Agra Bus Hijack Accused to be booked under NSA in agra
इटावा आरटीओ कार्यालय का था दलाल
प्रदीप गुप्ता इटावा में आरटीओ कार्यालय का बड़ा दलाल था। पूर्व में इटावा पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उसके साथ दो एआरटीओ भी पकड़े गए थे। प्रदीप का ग्वालियर की कल्पना ट्रैवल एजेंसी संचालक से रुपयों का विवाद चल रहा था। संचालक की मौत के बाद उसने उनकी ट्रैवल की बस को हाईजेक किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed