आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए अरुण नरवार की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन विवेचना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। परिवार का आरोप है कि अब तक आरोपियों के नाम तक उजागर नहीं किए गए हैं। मुकदमा अज्ञात में लिखा गया है। इसमें आरोपियों के नाम कब आएंगे, यह कोई बताने वाला नहीं है।
{"_id":"6172f40783448f0acd54a028","slug":"agra-custodial-death-news-victim-family-pleading-for-justice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में मौत: तीन दिन बाद भी न आरोपियों का पता, न जांच आगे बढ़ी, कब होगी गिरफ्तारी ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में मौत: तीन दिन बाद भी न आरोपियों का पता, न जांच आगे बढ़ी, कब होगी गिरफ्तारी ?
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मृतक अरुण के तीनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई रिंकू का कहना था कि मुकदमा दर्ज करके पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित जरूर कर दिया गया, लेकिन आरोपियों के नाम मुकदमे में कब शामिल होंगे, यह कोई नहीं बता रहा है। जांच कौन करेगा, विवेचना कब शुरू होगी, भाई अरुण की मौत पुलिस हिरासत में हुई थी। उसके साथ ज्यादती की गई। आरोपियों को अब तक सजा नहीं मिली है। उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
शुक्रवार को परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं ने तैनात पुलिस अधिकारियों से आरोपियों पर कार्रवाई के बारे में पूछा। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि विवेचना अलीगढ़ रेंज के जिले से कराई जा रही है, जिससे निष्पक्ष विवेचना की जा सके।

शुक्रवार को भी तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ डीआईजी को आदेश का इंतजार
पुलिस हिरासत में अरुण की मौत के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज के किसी थाने या मुख्यालय पर ही किसी विवेचक से कराई जा सकती है। यह सूचना डीआईजी अलीगढ़ रेंज दीपक कुमार को प्राप्त हो गई है, लेकिन शुक्रवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक आदेश का इंतजार होता रहा। डीआईजी का कहना है कि आदेश मिलते ही विवेचना आवंटन की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।

आगरा: अरुण की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, किसी थाने या जिले की पुलिस पर हिरासत में मौत के आरोप के मुकदमे की विवेचना उस थाने या जिले से बाहर कराई जानी चाहिए। इसी गाइडलाइन के अनुसार, एडीजी जोन राजीव कृष्ण के स्तर से इस प्रकरण की विवेचना अलीगढ़ रेंज से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आगरा के पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी अलीगढ़ रेंज दीपक कुमार ने बताया कि एडीजी स्तर से आगरा में हुए प्रकरण की विवेचना अलीगढ़ रेंज को आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। यह सूचना मिल गई है। मगर, दोपहर बाद तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ था। आदेश प्राप्त होते ही विवेचना रेंज में किसी भी विवेचक या किसी भी जिले को आवंटित करने पर निर्णय लिया जाएगा।