{"_id":"69a7a3a8aa796b2636013bdc","slug":"holi-boosts-agra-markets-25-crore-in-colors-and-water-guns-sweets-business-crosses-20-crore-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली पर कारोबार में जबरदस्त उछाल, 25 करोड़ की पिचकारी और रंग-गुलाल; मिठाई 20 करोड़ के पहुंची पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली पर कारोबार में जबरदस्त उछाल, 25 करोड़ की पिचकारी और रंग-गुलाल; मिठाई 20 करोड़ के पहुंची पार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में होली पर बाजारों ने रिकॉर्ड कारोबार किया, जहां रंग-गुलाल और पिचकारियों की बिक्री 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं मिठाई और चॉकलेट का व्यापार 20 करोड़ रुपये के पार रहा, जिससे बाजारों में उत्साह और रौनक दोनों दिखे।
रंग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रंगों के त्योहार होली पर बाजार गुलजार रहे। उमंग और उत्साह के बीच इस बार कारोबार ने भी रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी। अनुमान के मुताबिक, आगरा में करीब 25 करोड़ रुपये के रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री हुई। मिठाई और चॉकलेट का कारोबार 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
रंग-गुलाल के थोक विक्रेता विनय अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग दिखी। सामान्य गुलाल के मुकाबले इस बार प्रीमियम और हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक रही। लुहार गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता के अनुसार, शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये की पिचकारी और 10 करोड़ रुपये के रंग-गुलाल का व्यापार हुआ है।
मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
होली की मिठास घोलने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। मंगलवार देर शाम तक लोग गुझिया, मठरी और चॉकलेट गिफ्ट पैक खरीदते नजर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष आगरा के मिठाई उद्योग ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल कारोबार 20 करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
Trending Videos