आगरा में कोविड व नॉन कोविड मरीजों को घर से अस्पताल जाने के लिए अब निजी एंबुलेंस में मनमाना किराया नहीं देना पड़ेगा। 10 किमी तक बिना ऑक्सीजन सुविधा वाली एंबुलेंस में 800 रुपये, ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस 1200 और वेंटिलेटर सुविधा वाली एंबुलेंस में 2200 रुपये से अधिक किराया निजी संचालक नहीं ले सकते। रविवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने निजी एंबुलेंस की अधिकतम किराया दर तय कर दी हैं। कोविड मरीजों से इलाज खर्च के तौर पर अस्पताल लाखों रुपये वसूल रहे हैं। दूसरी तरफ एक-एक किमी दूरी के लिए निजी एंबुलेंस चालक चार से पांच हजार रुपये ले रहे हैं। इन शिकायतों पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रविवार को निजी एंबुलेंस के लिए जिले में किराया निर्धारित किया है। बिना ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए 10 किमी तक 800 रुपये तय किए हैं। अधिक दूरी पर 30 रुपये प्रति किमी किराया लगेगा। इसी तरह ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए तय दूरी से अधिक चलने पर 50 रुपये प्रति किमी अतिरिक्त और वेंटिलेटर एंबुलेंस के लिए 100 रुपये प्रति किमी अतिरिक्त किराया देना होगा।
{"_id":"6097ebf08ebc3e8dbf3cb6c2","slug":"agra-dm-fixed-ambulance-rate-if-drivers-take-extra-money-dial-this-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगाम : प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, मनमाना किराया वसूलने पर यहां कर सकते हैं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगाम : प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, मनमाना किराया वसूलने पर यहां कर सकते हैं शिकायत
Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रविवार को निजी एंबुलेंस के लिए जिले में किराया निर्धारित किया है। बिना ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए 10 किमी तक 800 रुपये तय किए हैं। अधिक दूरी पर 30 रुपये प्रति किमी किराया लगेगा।
विज्ञापन
एंबुलेंस का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
8630103485 पर करें शिकायत
कोविड या नॉन कोविड मरीज को अस्पताल पहुंचाने पर एंबुलेंस की वापसी का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। तय किराये से ज्यादा मांगने व एंबुलेंस की निगरानी के लिए डीएम ने एआरटी प्रवर्तन वंदना सिंह को नोडल नामित किया है। अधिक किराया वसूली की शिकायत 8630103485 पर दर्ज कराई जा सकेगी।

एसएन इमरजेंसी के बाहर खड़ीं प्राइवेट एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
शहर में 350 से अधिक निजी एंबुलेंस
शहर में देहली गेट, सिकंदरा, मधु नगर, राजपुर चुंगी, फतेहाबाद रोड, रामबाग, एसएन इमरजेंसी समेत 18 से अधिक जगहों पर पर 350 से अधिक निजी एंबुलेंस हैं। जिनमें 80 प्रतिशत में ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। 35 में वेंटिलेटर या आईसीयू सुविधा है।

एसएन इमरजेंसी के बाहर निजी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
तीन किमी के लिए चार हजार वसूले
मैं एंबुलेंस से कोविड जांच के लिए जिला अस्पताल गया था। शाहगंज से साईं की तकिया तक चार हजार रुपये वसूल लिए। एंबुलेंस वैन वाले मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। - मोहम्मद रिजवान अहमद, शाहगंज
एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं
मेरी 70 वर्षीय मां को सांस लेने में दिक्कत थी। कोई एंबुलेंस वाला लेकर जाने को तैयार नहीं हुआ। सब ऑक्सीजन नहीं होने की बात कह रहे थे। फिर मुझे उन्हें स्कूटर से ले जाना पड़ा। - श्याम कुशवाह, बोदला

एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
फ्री करते हैं सेवा, कोई पैसा नहीं लेते
उत्तर प्रदेश एंबुलेंस एसोसिएशन अध्यक्ष रवि सिसोदिया ने कहा हम जरूरतमंद मरीजों की फ्री सेवा करते हैं। एक जिले से दूसरे जिले में शव पहुंचाने का भी कोई पैसा नहीं लेते। 24 घंटे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है।
यहां कर सकते हैं संपर्क
9411615182- रवि सिसोदिया
9837327459- ताराचंद राठौर
9837097121- केवी सिकरवार