{"_id":"61618d6b8ebc3e607647cb6c","slug":"agra-engineer-anuj-agarwal-will-be-participate-kaun-banega-crorepati-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी-13: हिमानी बुंदेला के बाद अब हॉट सीट पर दिखेंगे आगरा के इंजीनियर अनुज अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी-13: हिमानी बुंदेला के बाद अब हॉट सीट पर दिखेंगे आगरा के इंजीनियर अनुज अग्रवाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी में दिखेंगे आगरा के अनुज अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा के रहने वाले अनुज अग्रवाल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 13 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखेंगे। इस एपिसोड का प्रसारण टीवी चैनल पर 12 अक्टूबर रात 9 बजे होगा। अनुज अग्रवाल केबीसी में शामिल होने वाले आगरा के पहले पुरुष हैं। केबीसी में जाने पर अनुज और उनका परिवार बेहद खुश है। इनसे पूर्व आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला केबीसी में प्रतिभाग कर चुकी है। वह इस सीजन की पहली करोड़पति बनी हैं।
बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक मल्टी-नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। अनुज ने अपनी स्कूलिंग, सेंट एंड्रूज स्कूल और इंजीनियरिंग, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा से पूरी की है।
यह पहला मौका नहीं है, जब अनुज ने आगरा का नाम रोशन किया है। इससे पहले अनुज ने अपनी एप्स खास तौर पर चाइनीज एप अल्टरनेटिव से देश वासियों की जासूसी कर रहीं चीनी एप्स से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अनुज यूपी के पहले और इकलौते 'गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर' भी रह चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
अपनी मां के साथ अनुज अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
अनुज आगरा की प्रमुख समाज सेवियों में से एक उर्मिला अग्रवाल के पुत्र हैं। हाल ही में उनका स्वर्गवास हो गया था। अनुज बताते हैं कि उनकी मां का ही ये सपना था कि वो उनको (अनुज) केबीसी में हॉटसीट पर देखना चाहतीं थीं और वो सपना उन्होंने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अनुज अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
केबीसी में कम्पैनियन के रूप में गए उनके पिता अशोक कुमार अग्रवाल और बहन रूबी अग्रवाल ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने अनुज के काम की काफी सराहना की। साथ ही काफी मज़ाक मस्ती भी किया। मुक़ाबला बहुत कड़ा था, ट्रिपल टेस्ट में सही जवाब और सही टाइमिंग से अनुज हॉट सीट पर पहुंच गए, ये पूरे अग्रवाल समाज और आगरा के लिए सम्मान की बात है।
4 of 5
केबीसी 13
अनुज ने बताया कि हॉट सीट पर पहुंचने का लम्हा एक सपने जैसा है जिससे वो हमेश सहज के रखेंगे। सदी के महानायक जब आपका नाम लेते हैं तो ऐसा लगता है मानो सब आसपास थम गया हो। इस अनुभव को शब्दों में पिरोना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वो अपनी मां उर्मिला अग्रवाल के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहेंगे और आने वाले दिनों में समाज सेवा में और सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी-13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला
ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला केबीसी-13 में अपने हौसले और ज्ञान का लोहा मनवाया। हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति हैं। 15 वर्ष की उम्र में एक हादसे में हिमानी की आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। टीचर बनीं और अपने ज्ञान से केबीसी 13 सीजन की पहली करोड़पति बनीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।