सब्सक्राइब करें

डेनमार्क की प्रधानमंत्री पहुंचीं आगरा: खेरिया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सोमवार सुबह करेंगी ताज का दीदार

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Denmark PM Mette Frederiksen India Visits: Denmark PM reach agra for Taj Mahal Visits
डेनमार्क की प्रधानमंत्री को बुके भेंट करते आगरा के कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन आगरा पहुंच गई हैं। शनिवार रात 8.30 बजे दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान एटीआर-72 से वह 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यहां ब्रज के लोक कलाकारों ने मयूर नृत्य और संगीत से उनका जोरदार स्वागत किया। डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप हाथ जोड़कर कलाकारों का अभिवादन किया।



प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत्र शर्मा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान कमिश्नर अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण सहित तमाम आला अफसर मौजूद रहे। भव्य स्वागत के बाद वह अमर विलास होटल पहुंचीं। इस दौरान खेरिया हवाई अड्डे से होटल तक कड़ी सुरक्षा रही। डेनमार्क की प्रधानमंत्री रविवार को सूर्योदय के समय ताजमहल का दीदार करेंगी। उनके भ्रमण के दौरान ताजमहल में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Trending Videos
Denmark PM Mette Frederiksen India Visits: Denmark PM reach agra for Taj Mahal Visits
डेनमार्क की प्रधानमंत्री की ऊर्जा मंत्री ने की अगवानी - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडिक्सन के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके साथ कमिश्नर अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Denmark PM Mette Frederiksen India Visits: Denmark PM reach agra for Taj Mahal Visits
ब्रज के कलाकारों ने किया डेनमार्क की प्रधानमंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क की प्रधानमंत्री विशेष विमान उतरते ही ब्रज के लोक कलाकारों ने मयूर नृत्य और संगीत शुरू कर दिया, जिसे कुछ देर तक डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने निहारा। 15 मिनट रुक कर डेनमार्क की प्रधानमंत्री ताजमहल पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंचीं, जहां रात्रिभोज के बाद विश्राम किया। 
Denmark PM Mette Frederiksen India Visits: Denmark PM reach agra for Taj Mahal Visits
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह  8.30 बजे गोल्फ कार्ट से ताजमहल देखने जाएंगी। इस दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। फिर 10.30 बजे आगरा किला घूमने जाएगी। 11.30 बजे आगरा फोर्ट से लौटकर होटल अमर विलास में दोपहर का भोज करेंगी। इस दौरान उनकी एडवांस टीम व सुरक्षा दस्ता मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
Denmark PM Mette Frederiksen India Visits: Denmark PM reach agra for Taj Mahal Visits
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन - फोटो : social media
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा किला को सुबह 9.50 बजे से 11.50 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को किले में प्रवेश नहीं मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed