फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा किला: हाथीपोल के पास पहली बार होगा किले की खाई का संरक्षण, जानिए क्या इसका इतिहास

Wed, 20 Apr 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Agra Fort trench will be protected by ASI
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

लाल पत्थर से बना आगरा किला मुगल शहंशाह अकबर द्वारा वर्ष 1565-1573 के बीच बनवाया गया, लेकिन किले के चारों ओर 20 फीट गहरी पाई की खाई औरंगजेब के काल में बनवाई गई। लगभग 350 साल पहले बनी किले की खाई का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया है। किले की खाई में यमुना किनारे हाथीपोल से वाटरगेट तक और दिल्ली गेट तक का हिस्सा ढह गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पहली बार हाथीपोल के पास खाई का संरक्षण शुरू करने वाला है। इसके लिए खाई में उगी कटीली झाड़ियां, दलदली मिट्टी, गंदगी को निकाला जा रहा है। अमर सिंह गेट के पास 20 साल पहले खाई की सफाई कराई गई थी, लेकिन सैन्य कब्जे वाले हाथीपोल और दिल्ली गेट के बीच पहली बार संरक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।



दुश्मनों के हमले से बचाने के लिए आगरा किले की दीवारें 80 फीट ऊंची हैं। इसके बाहर 30 फीट ऊंची एक और चारदीवारी है। किले की दीवारों और बाहरी दीवार के बीच खाली जगह है और बाहरी दीवार से सटी हुई 20 फीट गहरी खाई है। 

Agra Fort trench will be protected by ASI
आगरा किले की खाई - फोटो : अमर उजाला
पानी से भरी यह खाई किले का सुरक्षा चक्र था। इसकी दीवारें नीचे 15 फीट तक चौड़ी है, जबकि ऊपर 2 फीट तक है। एएसआई के इंजीनियर अमरनाथ गुप्ता के मुताबिक  जिस तरह अमर सिंह गेट की ओर खाई का संरक्षण किया है, वैसा ही हाथीपोल की ओर किया जाएगा। खरपतवार हटाने और सफाई के बाद जल्द संरक्षण शुरू होगा।
Agra Fort trench will be protected by ASI
आगरा किले की खाई - फोटो : अमर उजाला

वाटरगेट से शहंशाह, हाथीपोल से हाथी निकलते थे

आगरा किले के मुसम्मन बुर्ज के ठीक नीचे वाटरगेट है, जहां खाई का एक सिरा है। वाटरगेट से शहंशाह शाहजहां यमुना नदी में नाव के जरिये ताज तक पहुंचते थे। इसके दूसरे सिरे पर कुछ दूरी पर हाथीपोल से खाई फिर शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Fort trench will be protected by ASI
आगरा किले की खाई - फोटो : अमर उजाला
हाथीपोल के जरिये मुगलिया दौर में किले के बाहर आए हाथी अंदर पहुंचते थे। जिस जगह अब किले में सेना काबिज है, वहां मुगलिया दौर में भी फौज और हाथी घोड़े रहते थे। हाथीगेट के पास खाई में घास और खरपतवार जमी हुई है, जिसे एएसआई संरक्षण से पहले साफ करा रहा है। 
विज्ञापन
Agra Fort trench will be protected by ASI
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

आगरा किला आंकड़ों की नजर से 

1080 में मिला सबसे पहले आगरा किला का जिक्र
1475 में बादल सिंह ने बनवाया बादलगढ़ का किला
1526 तक इब्राहिम लोदी के कब्जे में रहा यह किला
1565 में अकबर ने लाल पत्थरों से कराया पुनर्निर्माण
1670 के बाद औरंगजेब ने बनवाई किले के चारों ओर खाई
1803 में यह किला अंग्रेजों के अधिकार में आ गया
1982 में कई दिनों तक खाई में छिपा रहा था तेंदुआ
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed