{"_id":"632acbec5bc32f0cc645cc0d","slug":"agra-girl-suicide-case-police-sent-the-mobile-of-the-accused-gym-trainer-for-forensic-examination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Girl Suicide: जिम ट्रेनर भेजता था ऐसे मैसेज, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल, होगी फॉरेंसिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Girl Suicide: जिम ट्रेनर भेजता था ऐसे मैसेज, पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल, होगी फॉरेंसिक जांच
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवती की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा के सदर क्षेत्र की युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर अंकित शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने युवती को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दोस्ती की थी। वह फिट रहने के तरीके बताता था।
सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार दोपहर को घर में फंदे पर लटकी मिली थी। परिजन को एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम संचालक के भाई अंकित शर्मा को ठहराया था। मामले में युवती के भाई ने थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी विकास कुमार बोले, विवेचना की जा रही है। मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
आरोपी जिम ट्रेनर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती के जिम जाने पर एक फॉर्म भरवाया गया था। फॉर्म पर युवती ने अपने नाम के साथ वजन और मोबाइल नंबर भी लिखा था। जिम में अपने भाई के साथ अंकित भी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवती के जिम में जाने के कुछ दिन बाद ही अंकित उसके मोबाइल पर मैसेज करने लगा। गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज के बाद आरोपी फिट रहने के तरीके बताने वाले वीडियो शेयर करने लगा।
4 of 5
सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी जिम ट्रेनर वजन कम करने के तरीके बताने के लिए कॉल भी करने लगा और युवती उसके जाल में फंस गई। उसे बाद में पता चला कि अंकित के किसी और युवती से संबंध हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक इसी तरह युवतियों को जाल में फंसाता है। बाद में उनसे नाता तोड़ लेता है। बेटी के साथ भी ऐसा किया। बेटी यह बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने अपनी जान दे दी। उसे कड़ी सजा मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।