{"_id":"614f4fa4e949a62ce77bb004","slug":"agra-lady-teacher-dance-video-news-five-lady-teachers-suspended-for-dancing-in-the-school-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा वायरल वीडियो: स्कूल में डांस करने वाली पांच शिक्षिकाओं को विभाग ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा वायरल वीडियो: स्कूल में डांस करने वाली पांच शिक्षिकाओं को विभाग ने किया निलंबित
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल में डांस करतीं शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के अछनेरा के प्राथमिक विद्यालय सांधन के वायरल वीडियो में नृत्य करती दिख रहीं स्कूल की पांच शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह ने संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर यह कार्रवाई की। वायरल वीडियो मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति के सदस्यों को तीन दिन के अंदर निलंबित शिक्षिकाओं को आरोपपत्र देना है। 15 दिन में मामले की जांच कर प्रभारी बीएसए को रिपोर्ट देनी है।
प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण दिया गया कि वायरल वीडियो 17 मार्च का है। वह उस दिन बीआरसी, अछनेरा में शैक्षणिक संगोष्ठी में हिस्सा लेने गए थे। उन्हें इस नृत्य कार्यक्रम की जानकारी पहले से नहीं थी।
2 of 5
स्कूल में डांस करतीं शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में विद्यालय की शिक्षिका रश्मि सिसौदिया, अंजली यादव, सुमन कुमारी, सुधारानी और जीविका कुमारी डांस करतीं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने स्पष्टीकरण में कहा है कि 17 मार्च को बाल सभा व ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद शिक्षिकाओं ने हरियाणवी गाने पर डांस किया।
3 of 5
स्कूल में डांस करतीं शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका रश्मि सिसौदिया, अंजली यादव, सुमन कुमारी, सुधारानी ने स्कूल में डांस करने के लिए क्षमा मांगी है। वहीं, जीविका कुमारी ने निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण नहीं दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्टीकरण को संतोषजनक न मानते हुए पांचों शिक्षिकाओं को निलंबित करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्कूल में डांस करतीं शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी गानों पर नृत्य करने, अनैतिक आचरण करने, अध्यापक पद और विभाग की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किए जाने आदि आरोपों में निलंबन की कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेश कुमार, विरेंद्र कुमार शर्मा के अलावा सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ की ओर से शनिवार को जिलाधिकारी व बीएसए कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। महासंघ के प्रदेश संयोजक मुकेश डागुर का कहना है कि कोरोना काल में बंद कमरे में शिक्षिकाओं ने फिल्मी गाने पर नृत्य किया था। इसे साथ की ही एक शिक्षिका ने रिकॉर्ड कर लिया था। वही वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही हैं। शिक्षिकाएं तनाव में हैं। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।