आगरा में एनएच-2 पर शनिवार को ऐसा भीषण जाम लगा कि वाहन करीब आठ घंटे तक रेंगते रहे। सेंट कॉनरेड्स स्कूल के सामने दोपहर करीब तीन बजे गिट्टी से भरा ट्रक कमानी टूटने से पलट गया था। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। सर्विस रोड से वाहन निकलने लगे तो जाम लग गया। खंदारी फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन भी फंसे तो दोनों ओर जाम लग गया। शाम सात बजे तक वाहनों की तीन किलोमीटर तक लाइन लग गई। रात आठ बजे ट्रक को हटाया गया मगर जाम के हालात रात 10 बजे के बाद भी बने रहे।
{"_id":"614f60a65b0d760b72381354","slug":"traffic-jam-on-nh-2-due-to-overturning-of-truck-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में एनएच-2 पर भीषण जाम: आठ घंटे तक रेंगते रहे वाहन, तीन किमी लंबी लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में एनएच-2 पर भीषण जाम: आठ घंटे तक रेंगते रहे वाहन, तीन किमी लंबी लगीं कतारें
Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहन सर्विस रोड से ही खंदारी चौराहे तक पहुंच रहे थे। यहां पर पहले से ट्रैफिक का दबाव अधिक था। इससे जाम लगने लगा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और जाम खुलवाने लगे। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। शाम तकरीबन चार बजे तक वाहनों की लाइन गुरुद्वारा गुरु का ताल तक पहुंच गई। इससे भीषण जाम लग गया। तकरीबन आठ बजे ट्रक को हटवाया गया। तब कहीं जाम खुल सका। रात 11 बजे तक वाहन धीरे-धीरे कर यहां से निकले।
देर रात तक लगा रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
महर्षिपुरम और गैलाना भी जाम
गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लाइन लगी थी। इस कारण लोगों ने कामायनी कट और गुरुद्वारा गुरु का ताल के बगल से रास्ते में महर्षिपुरम होते हुए निकलना शुरू कर दिया। लोग वाहनों को गैलाना होते हुए खंदारी चौराहे की तरफ ले जा रहे थे। मगर, वाहनों का दबाव बढ़ने पर इस मार्ग पर भी जाम लग गया।
गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लाइन लगी थी। इस कारण लोगों ने कामायनी कट और गुरुद्वारा गुरु का ताल के बगल से रास्ते में महर्षिपुरम होते हुए निकलना शुरू कर दिया। लोग वाहनों को गैलाना होते हुए खंदारी चौराहे की तरफ ले जा रहे थे। मगर, वाहनों का दबाव बढ़ने पर इस मार्ग पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जाम लगने के बाद सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए हलवाई की बगीची और ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाने लगे। इससे यहां भी जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंसी तो इसे हलवाई की बगीची मार्ग से निकाला गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम दफ्तर के सामने से भी वाहन टर्न लेकर वापस आ रहे थे। इससे खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंसने लगे। कुछ ही देर में इस मार्ग पर भी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
आईएसबीटी के पास हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से बढ़ गई परेशानी
शाम तकरीबन चार बजे बारिश की वजह से सर्विस रोड पर कई जगह पर जलभराव हो गया। इससे भी वाहन धीरे-धीरे करके निकल रहे थे। इस कारण भी परेशानी ज्यादा रही।
शाम तकरीबन चार बजे बारिश की वजह से सर्विस रोड पर कई जगह पर जलभराव हो गया। इससे भी वाहन धीरे-धीरे करके निकल रहे थे। इस कारण भी परेशानी ज्यादा रही।