सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आगरा: मां और तीन बच्चों की हत्या में करीबी पर शक, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
agra mass murder case police checked CCTV footage
मृतका रेखा और उसके बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम में महिला रेखा राठौर, उसके तीन बच्चे टुकटुक उर्फ वंश (12), पारस (10) और माही (8) की हत्या किसने और क्यों की, शुक्रवार को भी पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशती रही। पुलिस की शक की सुई रेखा के करीबियों पर ही टिक गई है। पूर्व पति और घरवाले कम ही घर आते थे। रेखा अपने दोस्त और मुंह बोले भाई के संपर्क में थी। पुलिस ने पूर्व पति, दोस्त, मुंह बोले भाई सहित छह लोगों से पूछताछ की है। मगर, कोई नतीजा नहीं निकल सका है। पुलिस का कहना है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। हत्या की वजह तंत्र-मंत्र और दोस्ती हो सकती है। लूट के लिए हत्या की आशंका कम ही है।



कूंचा साधूराम के चौहरे हत्याकांड का सुराग तलाशने के लिए पुलिस ने मोहल्ले से बाहर निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों के साथ ही परिजनों और पूर्व पति से भी पूछताछ की गई। रेखा की कॉल डिटेल भी निकाली गई है। पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Trending Videos
agra mass murder case police checked CCTV footage
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पाय चौकी निवासी किट्टू शर्मा, रेखा के परिचित सत्येंद्र यादव, रामपुर के जैनुद, पूर्व पति सुनील राठौर सहित छह को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस को बच्चों की ट्यूटर रश्मि और सहेली प्रीति के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
agra mass murder case police checked CCTV footage
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोगों ने बताया था कि एक पुजारी का घर में आना-जाना था। उससे भी पूछताछ की गई। पुजारी ने बताया कि रेखा उन्हें पिता की तरह मानती थी। वह घर जाता था। बुधवार को फतेहपुर सीकरी एक गमी में शामिल होने गया था। इसका उसके पास प्रमाण भी हैं। पुलिस ने किट्टू और जैनुद से पूछताछ की। किटटू का कहना था कि वह हत्या क्यों करेगा। जैनुद का कहना था कि वह रामपुर में था। उसकी लोकेशन भी वहीं की है। सुनील काम पर गया था।

agra mass murder case police checked CCTV footage
पड़ोसी महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि किसी करीबी पर शक की सुई है। पुलिस चार बिंदुओं पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एक तो घर में तंत्र-मंत्र किसने किया, दूसरा रेखा की दोस्ती किस-किससे थी, तीसरा सामान लूटने के लिए बदमाश इतनी बेरहमी से कत्ल क्यों करेंगे, चौथा पूर्व पति से कोई विवाद था या नहीं।

विज्ञापन
agra mass murder case police checked CCTV footage
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
1. रेखा तलाक के बाद किन लोगों के संपर्क में थी, किन लोगों का घर में आना-जाना था ?
2. रेखा का किसी से विवाद तो नहीं हुआ था, उसे कोई परेशान तो नहीं कर रहा था ?
3. चार लोगों की हत्या कोई अकेला नहीं कर सकता, घर में कोई आया तो कब अंदर गया ?
4. रेखा का बेटा बुधवार दोपहर में हलवाई की दुकान से नाश्ता लेने भी गया था, इससे कोई परिचित ही हो सकता है। वो कौन है ?
5. रेखा की घटना वाले दिन और एक दिन पहले किन-किन लोगों से मोबाइल पर बात हुई ?
6. हत्या करने का तरीका लगभग एक जैसा ही था। ऐसे में अपराधी पूरी तैयारी से आया था। चाकू नहीं मिला है। चाकू को कहां पर फेंका गया ?
7. हत्या करने के बाद आरोपी कहां से भागा, घर से जाने के दो रास्ते हैं। 
8. घटना वाले दिन दोस्त, परिवार के लोग कहां पर थे, रेखा की उनसे बात ही हुई थी या नहीं ? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed