सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या: हंसते खेलते परिवार के साथ किसने खेला 'मौत' का खेल ?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
agra mass murder case who is killed woman and her three children
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोतवाली क्षेत्र की कूंचा साधूराम वाली गली में एक नहीं, बल्कि चार की हत्या हो गई। यहां महिला रेखा राठौर (36), उसके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से कर दी गई। पहले कपड़े से बांधकर उनके गले दबाए गए, जिससे उनकी चीखें बाहर नहीं आ सकीं। बाद में किसी धारदार हथियार से गले रेते गए। गुरुवार की सुबह चारों के शव मकान में पड़े मिले। जिस किसी ने इस हत्याकांड के बारे में सुना वो दहल गया। हर कोई जुबान से एक ही बात कर रहा था कि आखिर हंसते खेलते परिवार में किसने मौत का खेल खेला है ? 



हत्याकांड की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। दरवाजे के बाहर लोग खड़े रहे। लाशें बाहर आईं तो परिवार के लोग का कलेजा फट पड़ा, वहीं लोगों के दिल भी दहल गए। पुलिस एक-एक करके चार लाशें बाहर लेकर गई।

Trending Videos
agra mass murder case who is killed woman and her three children
सामूहिक हत्याकांड से दहशत में दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
चार मौतों से मोहल्ले के 25 से अधिक परिवार दहशत में हैं। लोगों का कहना था कि 10 साल में गली के अंदर किसी के घर में चोरी की घटना नहीं हुई। अब चौहरा हत्याकांड हो गया। लोगों ने गुरुवार को लोगों को घरों से बाहर नहीं जाने दिया। रेखा के घर के पास भी कोई नहीं गया। चेहरों पर साफ दहशत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra mass murder case who is killed woman and her three children
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को घर में बंद करके जाती थी रेखा 
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रेखा आसपास के लोगों से कम ही बात करती थी। उसके घर पर उसकी सहेली पार्लर का काम सीखने आती थीं। वह कुछ देर बाद चली भी जाती थीं। इसके अलावा रेखा घर से जब भी जाती थी, वह बाहर से ताला लगा देती थी। घर के अंदर बच्चे बैठे रहते थे। वह बाहर भी नहीं आते थे। वो खिड़कियों से ही झांकते थे।
agra mass murder case who is killed woman and her three children
मृतकों के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना से परिवार दहशत में 
पड़ोसी मधु यादव ने कहा कि रेखा के बच्चे कभी-कभी बाहर आते थे। रेखा बात नहीं करती थी। घटना से परिवार दहशत में है। ऐसा कौन कर सकता है? आरोपी को जल्द पकड़े पुलिस। 

कोई परिचित ही हो सकता है
क्षेत्रीय निवासी निजाम खान ने बताया कि घर में कोई परिचित ही आ सकता था। घटना काफी विभत्स है। बच्चों का भी खून कर दिया गया। घर से किसी की चीख तक बाहर नहीं आ सकी। 
विज्ञापन
agra mass murder case who is killed woman and her three children
पड़ोसी महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी
क्षेत्रीय निवासी अश्वनी कुमार पचौरी ने कहा कि सुबह घटना की जानकारी हो गई। इस पर वो आ गए। मगर, पुलिस ने रोक दिया। पुलिस से ही चारों के गले रेतने के बारे में पता चला।

घर का दरवाजा खुला था
पड़ोसी आशु ने कहा कि घर का दरवाजा खुला देखा था। इससे हत्या का अंदाजा नहीं हुआ। दोपहर से लेकर रात तक कोई घर से बाहर नहीं आया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed