{"_id":"60fc181e8ebc3e57f242db53","slug":"agra-mass-murder-news-mother-and-children-dead-bodies-cremated-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: चारों के शव उठते ही मची चीत्कार, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: चारों के शव उठते ही मची चीत्कार, हर आंख हुई नम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां और बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधूराम मोहल्ले में बुधवार को रेखा, उसके दो बेटों टुकटुक उर्फ वंश, पारस और बेटी माही की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को चारों का अंतिम संस्कार नरायच स्थित शमशान घाट पर किया गया। प्रकाश नगर में मायके से चारों के शव उठते ही चीत्कार मच गई। हर आंख नम हो गई। पिता और भाई ने सारी रस्में अदा कीं। रेखा को भाई ने मुखाग्नि दी। बच्चों के शवों को यमुना किनारे पर दफना दिया गया।
रेखा के पिता विनोद राठौर दस साल से छत्तीसगढ़ के कोरिया बैकुंठपुर में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद वह आगरा के लिए चल दिए थे। वह बेटे अमन के साथ शनिवार सुबह आगरा पहुंच गए। बेटी और उसके बच्चों की मौत से पिता और भाई बेहाल थे। उन्हें रिश्तेदारों ने संभाला। दोपहर 12 बजे शवों को नरायच स्थित शमशान घाट ले जाया गया। शवों के उठते ही मोहल्ले में चीत्कार मच गई।
चाचा प्रमोद ने बताया कि रेखा का दाह संस्कार किया गया। उसे मुखाग्नि छोटे भाई अमन ने दी, जबकि तीनों बच्चों को यमुना किनारे पर दफनाया गया।
Trending Videos
2 of 5
श्मशान घाट पर जलती चिता
- फोटो : अमर उजाला
रेखा के पिता विनोद राठौर ने कहा, मेरी बेटी की किसी दुश्मनी नहीं थी। उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है। कातिल को पुलिस जल्द पकड़कर सामने लाए, जिससे उन्हें सजा दिलाई जा सके। कूंचा साधूराम में बेटी रेखा राठौर, नाती टुकटुक उर्फ वंश, पारस और नातनी माही के अंतिम संस्कार में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाश नगर, एत्माद्दौला निवासी विनोद राठौर की पहली पत्नी भगवान देवी थीं। तब उनके रेखा पैदा हुई थी। वह तीन साल की थी, तब मां भगवान देवी की मौत हो गई। विनोद ने दूसरी शादी सावित्री देवी से कर ली। उनके तीन बच्चे अमन, पूजा और सचिन हैं।
4 of 5
आगरा में मां और बच्चों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विनोद दूसरी पत्नी के साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया बैकुंठपुर में रहने चले गए। चूड़ी बेचते हैं। रेखा दादी के पास ही रुक गई थी। इसलिए उसकी शादी यही से हुई थी। विनोद ने कहा कि दो महीने पहले रिश्तेदार के बेटे की शादी में वो आए थे। तब रेखा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह वापस चले गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल खराब हो गया। इस कारण बेटी से बात नहीं कर पाए थे। बेटी और उसके बच्चों की मौत खबर पर ट्रेन से आगरा के लिए चल दिए थे। वह यही सोच रहे थे कि आखिरी उसकी हत्या किसने और क्यों की? उनका यही कहना था कि चारों की हत्या करने वालों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़े। बेटी को याद करके वह रो पड़ते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।