फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, पारा @ 42 डिग्री, जानें कब तक बारिश होने की है संभावना

Sun, 26 Jun 2022 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा। 
 

विज्ञापन
Agra Maximum Temperature Rosses 42 Degree Celsius On Saturday
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आगरा शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। ताजनगरी में दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे स्थान पर बांदा रहा। उमस भरी गर्मी से शनिवार को लोग बेहाल रहे। मई और जून के पहले पखवाड़े में जब पारा 45 डिग्री के करीब था, शनिवार को 42 डिग्री में भी उसी तरह की गर्मी ने परेशान किया। दरअसल, आर्द्रता बढ़ने के कारण गर्मी चुभती हुई महसूस हुई। मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं।



शनिवार को दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री पर रहा। रात में पारा सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच तेज धूप और उमस से लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। दिन में पारा 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं की संभावना है।

Agra Maximum Temperature Rosses 42 Degree Celsius On Saturday
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मानसून के बादलों की ट्रफ लाइन (जमीन पर बना कम दबाव का क्षेत्र जो एक रेखा से काफी दूर तक फैला हुआ हो) पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चुर्क में रुकी हुई है। 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा पर मानसून ठहरा है। 20 जून को मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने लगता है जो 26 जून तक आगरा पहुंचता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है।
Agra Maximum Temperature Rosses 42 Degree Celsius On Saturday
ताजमहल में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक कल से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा, जिससे मानसून के आगे बढ़ने और 28 जून के बाद बारिश शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा। तब बारिश के आसार बन जाएंगे। फिलहाल तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Maximum Temperature Rosses 42 Degree Celsius On Saturday
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में आठ दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इससे पहले 16 जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। 
विज्ञापन
Agra Maximum Temperature Rosses 42 Degree Celsius On Saturday
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
 
शहर   अधिकतम      न्यूनतम
आगरा    42    25.7
झांसी 41.7 26.4
बांदा 41.4   26.4
इटावा   41   28.2
कानपुर   40.4    25.8



        
     
   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed