{"_id":"60fa3e2eff88c05da20bf0f5","slug":"agra-police-encounter-with-miscreant-of-manappuram-gold-robbery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा डकैती कांड: पुलिस मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक किलोग्राम सोना सहित नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा डकैती कांड: पुलिस मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, एक किलोग्राम सोना सहित नगदी बरामद
Fri, 23 Jul 2021 09:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ का स्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में डकैती डालने का एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पास से एक किलोग्राम सोने के जेवरात और नगदी बरामद हुई है। मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल भी हुआ है। आईजी नवीन अरोरा के मुताबिक, मणप्पुरम गोल्ड डकैती के मामले में शामिल बदमाश 25000 रुपये का ईनामी संतोष जाटव उर्फ चाचा पुलिस मुठभेड़ में कमला नगर थाना क्षेत्र में घायल हुआ। उसके पास से लगभग एक किग्रा सोने के आभूषण और 63000 रुपये मौके से बरामद हुए। बता दें इससे पहले दो बदमाश मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। एक बदमाश ने थाने में समर्पण कर दिया था। लाला सहित तीन बदमाश अभी फरार हैं। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है। बता दें आगरा में ये अब तक की सबसे बड़ी डकैती थी। हालांकि पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही दो बदमाश मार गिराए थे।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश निर्दोष और मनीष
- फोटो : अमर उजाला
थाना कमलानगर क्षेत्र में 17 जुलाई को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में बदमाशों ने 15.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और छह लाख रुपये कैश लूट लिया था। इसके दो घंटे बाद पुलिस ने एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान डकैती में शामिल निर्दोष और मनीष को मार गिराया था। दोनों पुलिस को देखकर मेडिकल स्टोर में छिप गए थे। स्टोर मालिक को धमका कर बाहर निकाल दिया था।
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला
- फोटो : अमर उजाला
छह जिलों में लाला की तलाश
आगरा के मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में करोड़ों की डकैती डालने वाला फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छह से अधिक जिलों में दबिश दे रही है। वह और उसके तीन साथी अब भी फरार हैं।

बुधवार दोपहर को प्रभात शर्मा ने थाना कमला नगर पहुंचकर समर्पण कर दिया था। सुहाग नगर निवासी नरेंद्र उर्फ लाला, संतोष जाटव, अविनाश उर्फरेनू पंडित और अंशुल सोलंकी उर्फ लालू फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। लाला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
आगरा डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
इन जिलों में पुलिस ने दी दबिश
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस एटा, फिरोजाबाद, नोएडा, मैनपुरी सहित छह जिलों में दबिश दे रही है। छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लाला की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम लग रही है।
आगरा डकैती कांड: छह जिलों में दबिश, फिर भी एक लाख का इनामी लाला पुलिस की पकड़ से दूर