फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoemaker riding bike dies after being hit by tractor in Agra

Agra News: मिढ़ाकुर में ट्रैक्टर ने राैदा बाइक सवार, घायल जूता कारीगर ने अस्पताल में तोड़ा दम; भाग गया चालक

Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

आगरा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार जूता कारीगर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल कारीगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दाैरान उनकी माैत हो गई। 

विज्ञापन
Shoemaker riding bike dies after being hit by tractor in Agra
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जूता कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव गढ़सानी निवासी भीकम सिंह (59) मिढ़ाकुर स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। नायरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर मिढ़ाकुर चौकी पर खड़ा करा दिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed