फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police detained young man at police station and beat him brutally in Agra

आगरा पुलिस की बर्बरता: 50 हजार रुपये नहीं देने पर युवक को थाने में पटे से पीटा, जूते से दबाई उंगुलियां

Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 15 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

आगरा में पुलिस की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। थाना अछनेरा में पुलिस ने युवक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इंकार करने पर युवक को पटे से पीटा। जूते से उंगलियां दबा दीं। 

विज्ञापन
police detained young man at police station and beat him brutally in Agra
पीड़ित युवक और मारपीट से पीठ पर पड़े निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा में दो सिपाही और वरिष्ठ दरोगा पर एक युवक ने पिटाई के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि एक वारंटी की जमानत के नाम पर सिपाही ने 50 हजार मांगे। मना करने पर थाने के अंदर खींचकर ले गए। एक कमरे में पटे और डंडे से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उंगुलियों को जूते से दबाया। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर दी। जमानत पर शुक्रवार को छूटने पर पीड़ित ने वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


विवादों से घिरे थाना अछनेरा में पुलिसकर्मियों की मनमानी और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में एक पुलिसकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस बार पुलिसकर्मियों पर एक युवक को रात भर थाने में अवैध रूप से बंद रखने उसको बेरहमी से मारपीट करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित युवक ने थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव सांधन निवासी करन (25) ने थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश, सिपाही हरिकेश और एसएसआई सरताज हुसैन के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके गांव के ही रोहताश को पकड़कर थाने लाई थी। इसकी जानकारी पर करन रात करीबन 10 बजे थाने पहुंचा। पूछताछ करने लगा। तभी हेड कांस्टेबल मुकेश मिल गए। उन्होंने बताया कि रोहताश के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इस पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।

 

करन का कहना है कि रोहताश गरीब है। उसका परिवार भी नहीं रहता है। हेड कांस्टेबल मुकेश को इस बारे में बताया। इस पर उन्होंने अगले दिन जल्द जमानत कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले में 50 हजार रुपये की मांग की। करन ने रकम देने से मना कर दिया। इस पर थाने में माैजूद सिपाही हरिकेश भड़क गया। उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। बाद में एक कमरे में ले गए। एसएसआई सरताज भी आ गए। तीनों ने पटे और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पैर की उंगलियों को जूते से कुचलने का प्रयास किया। इससे उनकी दो उंगुलियों में चोट आई। रातभर थाने में ही बैठाया। शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार शाम को एसीपी कोर्ट से जमानत हो सकी। तब करन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी अछनेरा से भी लिखित शिकायत की।


आरोप निराधार हैं। युवक शराब पीकर थाने में आया था। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर रहा था। इस पर ही शांति भंग में चालान किया गया। शिकायत की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर कार्रवाई होगी। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed