फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेव गैंग: आधा घंटे में 8.20 लाख रुपये निकालकर फेंक दिया था एटीएम, नूंह के दो फरार बदमाशों की तलाश तेज

Sun, 02 Jan 2022 02:43 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Agra Police Search Two Robbers Of Atm Loot Case
एटीएम लूट के आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का एटीएम ले जाने के बाद नूंह के बदमाशों ने आधा घंटे में 8.20 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद इनर रिंग रोड के किनारे खाली एटीएम को गड्ढे में फेंककर भाग गए थे। यह बात पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताई है। पुलिस अब फरार दो और बदमाशों को तलाशने में लगी है। एटीएम ले जाने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया था। गुरुवार की रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा था। इनमें मेवात स्थित नगीना निवासी जाहुल, नूंह निवासी सद्दाम और राजस्थान के अलवर निवासी नासिर थे। नूंह निवासी अत्तू और मेवात निवासी मुल्ली भाग गए थे। गिरफ्तार बदमाशों से एटीएम को लादकर ले जाने में इस्तेमाल गाड़ी, 5.26 लाख रुपये और खाली एटीएम बरामद किया था।
Agra Police Search Two Robbers Of Atm Loot Case
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने टाटा इंडीकैश का एटीएम ले जाने के कुछ दे बाद ही उसका लॉक  औजारों से तोड़ दिया था। इसके बाद उसमें से कैश निकाल लिया था। खाली एटीएम को इनर रिंग रोड पर गाड़ी को रोक कर किनारे पर बने एक गड्ढे में छिपा दिया था। यह काम लगभग आधा घंटे में करने के बाद बदमाश भाग गए थे। गड्ढे में होने के कारण यह मिल नहीं सका। बदमाशों की निशानदेही पर एटीएम बरामद किया। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में लगी है। 
Agra Police Search Two Robbers Of Atm Loot Case
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गैंग के सदस्य पहले रेकी कर ऐसे एटीएम को चिह्नित करते हैं, जहां पर गार्ड नहीं होते हैं। रेकी के बाद गाड़ी से आते हैं। एटीएम उठाकर ले जाते हैं। चूंकि टाटा इंडिकैश के एटीएम जमीन में फिक्स कर नहीं लगाए जाते, इसका फायदा बदमाशों को मिलता है। कंपनी के एटीएम बोल्ट से कस दिए जाते हैं। बदमाश ऐसे एटीएम को पांच मिनट में खोल कर ले जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Search Two Robbers Of Atm Loot Case
आगरा पुलिस ने पकड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम हरियाणा के नूंह का मेव गैंग उठाकर ले गया था। बृहस्पतिवार रात को एक बार फिर बदमाश वारदात करने आए थे। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया
 
विज्ञापन
Agra Police Search Two Robbers Of Atm Loot Case
मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश - फोटो : वीडियो से ली तस्वीर
गैस कटर से नहीं, लॉक तोड़कर निकालते हैं कैश
पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम ले जाने के बाद कैश भी आसानी से निकाल लेते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश जाहुल, नासिर और सद्दाम से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह एटीएम गैस कटर से काटते नहीं हैं। एटीएम में डायनामिक लॉक लगा होता है। छैनी और हथौड़े की मदद से डायनामिक लॉक को तोड़ देते हैं। उसके बाद एटीएम आराम से खुल जाता है। अंदर से कैश निकाल लेते हैं। 
मुठभेड़ में मेव गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: रेकी कर पांच मिनट में उखाड़ लेते हैं एटीएम, आगरा पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed