फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पा सेंटर में देह व्यापार: केबिन में ग्राहकों से होती थी लड़कियों की सौदेबाजी, पांच महीने से पुलिस को नहीं लगी भनक

Sun, 02 Jan 2022 08:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
Prostitution gang active from five months police not know sex racket in spa center
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

देह व्यापार के अड्डे पर सीओ लोहामंडी ने छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में यह काम हो रहा था। तकरीबन पांच महीने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जांच के बाद कार्रवाई का जिम्मा सीओ लोहामंडी को सौंपा गया। एलआईयू से इनपुट के बाद दबिश दी गई। बताया गया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों को केबिन के बाहर लड़कियां दिखाई जाती थीं। एक हजार से दो हजार तक ग्राहक से लिए जाते थे। केबिन में देह व्यापार कराया जाता था। आगरा के ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था। इससे थाना पुलिस बेखबर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोपनीय जांच हुई। इसके बाद कार्रवाई की गई। मुख्य संचालक फरार हो गया। 11 गिरफ्तार किए गए। इनमें संचालक, पांच ग्राहक और पांच युवतियां शामिल हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Prostitution gang active from five months police not know sex racket in spa center
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
सीओ लोहामंडी सत्य नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विभव नगर स्थित बंसल नगर में दबिश दी थी। एक मार्केट के बेसमेंट की दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और छह पुरुषों को पकड़ा था। देह व्यापार की पुष्टि होने पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। 
Prostitution gang active from five months police not know sex racket in spa center
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार को आरोपी नालंदा टाउन निवासी सहाकत अली उर्फ राजा, गुम्मट निवासी राहुल शर्मा, कालिंदी विहार निवासी अभिषेक, पाकटोला निवासी बुलबुल, आजमपाड़ा निवासी साहिल सहित पांच युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution gang active from five months police not know sex racket in spa center
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुख्य संचालक सूरज है। वह ताजगंज के गुम्मट इलाके का रहने वाला है। वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से देह व्यापार कराया जा रहा था। सेंटर के बाहर बोर्ड भी नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन
Prostitution gang active from five months police not know sex racket in spa center
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं। आगरा की ही रहने वाली हैं। वह पहले तो पूछताछ में यही कहती रही कि वह काम से आई थी। मगर, बाद में गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं। सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था। ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था। आरोपियों के पास से 48200 रुपये, दस मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
नए साल में नया खतरा: खुद संभलिए...दस दिनों में फिर बेकाबू हो सकता है कोरोना संक्रमण, प्रशासन ने जताई आशंका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed