आगरा के ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था। इससे थाना पुलिस बेखबर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोपनीय जांच हुई। इसके बाद कार्रवाई की गई। मुख्य संचालक फरार हो गया। 11 गिरफ्तार किए गए। इनमें संचालक, पांच ग्राहक और पांच युवतियां शामिल हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
आगरा: स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस बनी रही बेखबर, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं। आगरा की ही रहने वाली हैं। वह पहले तो पूछताछ में यही कहती रही कि वह काम से आई थी। मगर, बाद में गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं। सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था। ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था। आरोपियों के पास से 48200 रुपये, दस मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
बेखबर बनी थी थाना पुलिस
देह व्यापार के अड्डे पर सीओ लोहामंडी ने छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में यह काम हो रहा था। तकरीबन पांच महीने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जांच के बाद कार्रवाई का जिम्मा सीओ लोहामंडी को सौंपा गया। एलआईयू से इनपुट के बाद दबिश दी गई। बताया गया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों को केबिन के बाहर लड़कियां दिखाई जाती थीं। एक हजार से दो हजार तक ग्राहक से लिए जाते थे। केबिन में देह व्यापार कराया जाता था।
ताजनगरी में पहले भी पकड़े गए स्पा सेंटर
शहर में यह पहला मामला नहीं जब स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला पकड़ा गया। पूर्व में ताजगंज पुलिस ने होटलों तक पर कार्रवाई की थी। विदेशी युवतियां तक मिल चुकी हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है।