फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: कार की टक्कर से 20 मीटर दूर जाकर गिरा पुलिसकर्मी, सीसीटीवी में कैद हुई मथुरा की घटना

Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
car crashed the policemen caught on CCTV camera in mathura
मथुरा में कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के गोवर्धन में शुक्रवार की रात कार सवारों ने गश्त कर रहे दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार शराब के नशे में धुत थे। तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहे थे। कस्बा के राजीव तिराहे पर कार अनियंत्रित हो गई और सरकारी वाहन के पास खड़े पुलिसकर्मियों को रौंदती हुई चली गई। कार की रफ्तार का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी करीब 15 मीटर पीछे खिसक गई। एक पुलिसकर्मी करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरा। यह दर्दनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नववर्ष के मौके कार सवार गोवर्धन घूमने आए थे या स्थानीय निवासी थे, इसका पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस कार सवारों का पता लगाने में जुटी है।

car crashed the policemen caught on CCTV camera in mathura
कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष पर गिरिराजजी के धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए गोवर्धन थाने के दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार गश्त कर रहे थे। देर रात को दरोगा गश्ती दल के साथ राजीव तिराहे पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौंद दिया। 
car crashed the policemen caught on CCTV camera in mathura
दरोगा रामकिशन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना में चारों पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल दरोगा रामकिशन की मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। घायल सिपाहियों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
car crashed the policemen caught on CCTV camera in mathura
सड़क पर पड़ा पुलिसकर्मी (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम को रौंदने की घटना तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी तिराहे पर गाड़ी के पास खड़े हैं। तभी तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक पुलिसकर्मी करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरा। पुलिस की गाड़ी भी पीछे खिसक गई।
विज्ञापन
car crashed the policemen caught on CCTV camera in mathura
इसी कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार सवार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हादसा करने वाली गाड़ी को कब्जे में लिया है। उसके नंबर से कार सवारों का पता लगाने में जुटी है। उधर, दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed