दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है तो हमारे देश में भी कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रोज नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच लोग घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इस बानगी मथुरा और वृंदावन में देखने को मिली। ब्रज में नववर्ष पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ठाकुरजी के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाह दिखाई दिए। हजारों श्रद्धालु बिना मास्क के मंदिरों में पहुंचे। भीड़ के कारण उचित शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं। यह हाल तब है जब मथुरा में बीते चार दिनों से लगातार नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
नववर्ष पर ब्रज के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़: बिना मास्क के पहुंचे हजारों श्रद्धालु, कोरोना के खतरे से दिखे बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन