आगरा जनपद में सालभर अपराधियों ने पुलिस को खूब चुनौती दी। दरोगा की हत्या से लेकर सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत हुई। इससे सियासत गरमा गई। साल के अंत में बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर ले जाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा गया। गैंगस्टर की संपत्ति को भी जब्त किया गया। मां और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या हुई।
{"_id":"61ce8c8138800e15171d2a94","slug":"year-ender-2021-crime-graph-rise-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेखा-जोखा 2021: सालभर में छह डकैती, 60 लूट और 90 हत्याएं, सुर्खियों में रहीं आगरा की ये अपराधिक घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखा-जोखा 2021: सालभर में छह डकैती, 60 लूट और 90 हत्याएं, सुर्खियों में रहीं आगरा की ये अपराधिक घटनाएं
Sat, 01 Jan 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
लेखा-जोखा 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में हुई थी डकैती
- फोटो : अमर उजाला
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती
17 जुलाई को कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में डकैती डालकर बदमाश 16 किलोग्राम सोने के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने डकैती के कुछ देर बाद ही दो बदमाशों को मार गिराया। गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है।

मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मां और तीन बच्चों की हत्या
21 जुलाई को कोतवाली स्थित मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा राठौर और उनके तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिश्तेदार संतोष सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
21 जुलाई को कोतवाली स्थित मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा राठौर और उनके तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिश्तेदार संतोष सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: रंजीत खरे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कार शोरूम मैनेजर की हत्या
18 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित कार शोरूम के मैनेजर रंजीत खरे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मैनेजर का शव मुरैना में मिला था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए थे।

चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का हुआ था अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, 31 घंटे में बरामदगी
13 जुलाई को ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने उनकी तलाश में धौलपुर में डेरा डाला। 31 घंटे में उनकी बरामदगी बीहड़ से कर ली गई। पुलिस गैंग के सरगना और उसके एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया।