एटीएम उखाड़कर ले जाने वाला गिरोह बेहद शातिर है। यह पहले रेकी करता है, फिर पांच मिनट में एटीएम उखाड़ लेता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग हरियाणा और राजस्थान में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। इनके खिलाफ कई मुकदमों की जानकारी मिली है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गैंग के सदस्य पहले रेकी कर ऐसे एटीएम को चिह्नित करते हैं, जहां पर गार्ड नहीं होते हैं। रेकी के बाद गाड़ी से आते हैं। एटीएम उठाकर ले जाते हैं। चूंकि टाटा इंडिकैश के एटीएम जमीन में फिक्स कर नहीं लगाए जाते, इसका फायदा बदमाशों को मिलता है। कंपनी के एटीएम बोल्ट से कस दिए जाते हैं। बदमाश ऐसे एटीएम को पांच मिनट में खोल कर ले जाते हैं। कलाल खेरिया में भी एटीएम ले जाने से पहले रेकी की थी। बदमाश एक्सप्रेस-वे के रास्ते से आए थे। पुलिस को उनकी गाड़ी का नंबर सीसीटीवी फुटेज से मिला था। उनके रास्ते को चेक किया गया। इसके बाद पुलिस टीम नूंह में पहुंची थी। पुलिस टीम ने हरियाणा में डेरा डाला था। सुराग मिलने के बाद बदमाशों को तलाश किया जा रहा था।
{"_id":"61cf1de4b9652604d11c094f","slug":"encounter-with-atm-loot-robbers-in-agra-three-arrests-one-injured-by-bullet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मेव गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: रेकी कर पांच मिनट में उखाड़ लेते हैं एटीएम, आगरा पुलिस को ऐसे मिला था सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में मेव गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: रेकी कर पांच मिनट में उखाड़ लेते हैं एटीएम, आगरा पुलिस को ऐसे मिला था सुराग
Sat, 01 Jan 2022 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़ा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों की कार से बरामद हुई नकदी
- फोटो : अमर उजाला
गैस कटर से नहीं, लॉक तोड़कर निकालते हैं कैश
पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम ले जाने के बाद कैश भी आसानी से निकाल लेते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश जाहुल, नासिर और सद्दाम से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह एटीएम गैस कटर से काटते नहीं हैं। एटीएम में डायनामिक लॉक लगा होता है। छैनी और हथौड़े की मदद से डायनामिक लॉक को तोड़ देते हैं। उसके बाद एटीएम आराम से खुल जाता है। अंदर से कैश निकाल लेते हैं।

मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश
- फोटो : वीडियो से ली तस्वीर
हैं। खाली एटीएम छिपाकर रखते हैं। बाद में उसे भी नष्ट कर देते हैं। पुलिस पहले दिन से ही उनके पीछे लग गई थी। इसलिए खाली एटीएम नष्ट करने का मौका नहीं मिला। टाटा इंडिकैश के एटीएम की सुरक्षा के संबंध में आरबीआई को एसएसपी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम हरियाणा के नूंह का मेव गैंग उठाकर ले गया था। बृहस्पतिवार रात को एक बार फिर बदमाश वारदात करने आए थे। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों से एटीएम, 5.26 लाख रुपये नकदी, एटीएम तोड़ने का सामान और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई।
विज्ञापन
एटीएम लूट के आरोपियों के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुबेरपुर के पास गड्ढे में मिली एटीएम
एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश मेवात स्थित नगीना निवासी जाहुल है, जबकि उसके दो साथी में नूंह निवासी सद्दाम और राजस्थान के अलवर निवासी नासिर हैं। नूंह निवासी अत्तू और मेवात निवासी मुल्ली भाग गए। गिरफ्तार बदमाशों से तीन तमंचे, कारतूस, एटीएम को लादकर ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी और 5.26 लाख रुपये बरामद हुए। उनसे पूछताछ के बाद इनर रिंग रोड पर कुबेरपुर के पास गड्ढे से टाटा इंडिकैश का खाली एटीएम भी बरामद कर लिया। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों को तलाशने में लगी है।
संबंधित खबर....
आगरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 5.26 लाख रुपये बरामद