फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritika Murder Case: घटनास्थल से बरामद बाइक से खुलेंगे कई और राज, दो फरार आरोपियों की तलाश

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Agra ritika murder more secrets will be revealed from the bike recovered from spot in agra
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में परिजनों की शिकायत के बाद लावारिस मिली बाइक को मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। वहीं फरार दो आरोपियों को पुलिस वारदात के 10 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 



एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बाइक को हत्या के मुकदमे में दाखिल किया गया था। इस बाइक से आरोपी आकाश के आने के बारे में बताया गया है। आकाश मृतका रितिका का पति है। बाइक एक महिला के नाम पर है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। अब यह देखा जा रहा है कि यह महिला कौन है, उसकी बाइक आकाश कैसे लेकर आया। इस संबंध में आरटीओ से जानकारी मांगी गई है।

Agra ritika murder more secrets will be revealed from the bike recovered from spot in agra
रितिका सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
24 जून को ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह फ्लैट नंबर 404 में रहती थी। मामले में पति आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को जेल भेजा गया था। अभी दो आरोपी चेतन और अनवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। दोनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। घरों से फरार हो गए हैं।
Agra ritika murder more secrets will be revealed from the bike recovered from spot in agra
रितिका सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रितिका के परिजनों ने पुलिस द्वारा बरामद बाइक को लावारिस में दिखाए जाने पर सवाल उठाए थे। मृतका के भाई उत्कर्ष ने कहा था कि आकाश बाइक से आया था। टूंडला स्थित अपने घर से सुबह निकला था। उसके घर के बाहर के सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं। बाइक को घटनास्थल के पास खड़ा किया था। पुलिस ने बाइक को जब्त भी किया, लेकिन लिखा पढ़ी में बाइक लावारिस में दिखा दी। ऐसा क्यों किया ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra ritika murder more secrets will be revealed from the bike recovered from spot in agra
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला

यह हुई थी वारदात

ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थी। उसने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। 24 जून को अपार्टमेंट में पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। वह रितिका के फ्लैट में गए थे।
विज्ञापन
Agra ritika murder more secrets will be revealed from the bike recovered from spot in agra
हत्यारोपी पति आकाश और महिला - फोटो : अमर उजाला
चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके हाथ रस्सी से बांधे गए थे। गले में भी दुपट्टा कसा गया था। अपार्टमेंट के लोगों ने गेट बंद करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हुए थे। एक वीडियो में आकाश रितिका के हाथ में बंधी रस्सी खोलता नजर आ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed