{"_id":"683fe2c99ef7eaa2390e0db4","slug":"agra-river-accident-six-teenage-girls-including-three-real-sisters-drown-in-yamuna-river-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में तीन सगी बहनों समेत छह की मौत: 'हमाई चिरैया उड़ गईं, घर में अब कौन बोलेगा', मां और दादी की चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तीन सगी बहनों समेत छह की मौत: 'हमाई चिरैया उड़ गईं, घर में अब कौन बोलेगा', मां और दादी की चीत्कार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:13 PM IST
सार
Yamuna River Accident Agra: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में यमुना किनारे बसे गांव नगला नाथू में गहरे पानी में छह किशोरियां डूब गई। डूबने से सभी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
1 of 12
Agra Girls Drown In Yamuna
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू में छह बेटियों को खोने के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। तीन बेटियों मुस्कान, संध्या और दिव्या को खोने वाली मां कांता, उनके दादा-दादी का बुरा हाल था। कांता दहाड़ मारकर रोती और बिटिया को पुकारती हुई बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ती। यही हाल दादी मीना देवी का था, वह कह रही थीं कि मेरी चिड़ियां उड़ गईं, घर में अब कौन बोलेगा।
गांव नगला नाथू में रहने वाले सुरेश मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियों में मुस्कान सबसे बड़ी थी। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं तक पढ़ी थी। उसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था।
2 of 12
आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बहन कंचन और दिव्या आठवीं में पढ़ रही थीं, जबकि दिनेश की बेटी नैना छठवीं की छात्रा थी। रिश्तेदारों की दो बेटियां की भी हादसे में मौत हो गई। सुरेश की पांच बेटियों में मुस्कान, कंचन और दिव्या बड़ी थीं, दो छोटी कल्लो और सलोनी हैं। नैना चार भाई-बहनों में बड़ी थी। परिवार में भाई देव और दो छोटी बहनें नायरा व निक्की हैं।
3 of 12
आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद मुस्कान की मां कांता देवी, नैना की मां दीपू का बुरा हाल था। कांता देवी बेटियों को पुकार रही थीं, कह रही थीं कि अब कभी नहीं आएंगी। मैं किसके साथ बाजार जाऊंगी। दादी मीना देवी चिल्ला रही थीं कि मेरी चिड़ियां उड़ गईं। कैसे मुश्किलों से पाला था। क्यों चली गईं, हमें क्यों छोड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में शोक की लहर
नगला नाथू निषाद बहुल गांव है। अनुसूचित जाति के विजय सिंह और उनके परिवार के आठ घर हैं। हादसे के बाद गांववालों ने परिजन को ढांढस बंधाया। गांव में शाम को चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
5 of 12
आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में डूबीं तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की मौत
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह यमुना किनारे बसे गांव नगला नाथू की रहने वालीं तीन सगी बहनें अपनी हमउम्र मौसी, मौसेरी बहन और चचेरे भाई-बहनों के साथ नहाने गई थीं। इस दौरान गहरे पानी में छह किशोरियां डूब गई। चचेरे भाई ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। पुलिस की एक जीप से चार किशोरियों को एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।