{"_id":"683fc7997642b88fbf0e5fe9","slug":"goldsmith-killed-his-wife-and-daughter-cctv-cameras-were-switched-off-in-agra-of-up-see-photos-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में मां-बेटी का कत्ल: 15 साल पहले लव मैरिज... अब पत्नी और लाडो को मारा, फिर ये काम भी किया; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मां-बेटी का कत्ल: 15 साल पहले लव मैरिज... अब पत्नी और लाडो को मारा, फिर ये काम भी किया; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
आगरा के इरादतनगर में सराफ ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक कलह में यह घटना हुई है। पड़ोसी के घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
1 of 10
agra double murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के आगरा जिले में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप सराफ पर लगा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव बृथला में सोमवार रात को सराफ लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी कृष्णा वर्मा (35) और बेटी लाडो (12) की हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि सराफ ने ही हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है।
2 of 10
बेटी लाडो का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
मंगलवार दोपहर में जब पड़ोसी युवक सराफ के घर बाइक मांगने के लिए पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। महिला के सिर और गले पर गहरा घाव था। बेटी के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि पत्नी की गला दबाकर और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की, जबकि बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने के बाद सराफ फरार हो गया।
3 of 10
पत्नी कृष्णा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
15 साल पहले किया था प्रेम विवाह
पारिवारिक कलह में हत्या की बात कही जा रही है। लक्ष्मीकांत वर्मा की घर में ही सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। लक्ष्मीकांत ने 15 साल पहले शाहगंज की रहने वाली कृष्णा से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
परिवार के साथ सराफा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
दोनों बेटे चले गए थे मामा के घर
बेटी लाडो के अलावा दो बेटे 14 साल का जतिन और सात साल का आयुष हैं। लक्ष्मीकांत के 4 भाई अलग-अलग रहते हैं। अपना कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मीकांत के बेटे मामा के घर चले गए थे। घर में पति-पत्नी और बेटी ही थीं।
विज्ञापन
5 of 10
सराफ ने घर में भी की थी दुकान
- फोटो : संवाद
मंगलवार दोपहर करीबन 12 बजे पड़ोस के तरुण वर्मा अपने घर का सामान लेने इरादत नगर बाजार जा रहे थे। वह लक्ष्मीकांत वर्मा के घर बाइक मांगने गए। घर के मैन गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गए तो पहली मंजिल के गेट की भी बाहर से कुंडी लगी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।