सब्सक्राइब करें

फलक पर छाईं आगरा की बेटियां, पूनम यादव को बीसीसीआई का सर्वोच्च पुरस्कार, दीप्ति को भी अवार्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Agra's Poonam Yadav got top prize in women's cricket
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : Poonam Yadav/twitter
ताजनगरी की बेटियां क्रिकेट जगत में छा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव को बीसीसीआई का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। उन्हें 'बेस्ट इंटरनेशनल वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए आगरा की ही दीप्ति शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया है। दो बेटियों को सम्मान मिलने पर आगरावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
Trending Videos
Agra's Poonam Yadav got top prize in women's cricket
क्रिकेटर पूनम यादव को मिला बेस्ट इंटरनेशनल वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दाएं हाथ की लेग स्पिनर पूनम यादव को 'बेस्ट इंटरनेशनल वुमैन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से सम्मानित किया है। मुंबई के ताज होटल में रविवार को आयोजित समारोह में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra's Poonam Yadav got top prize in women's cricket
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
पूनम को यह अवार्ड सत्र 2018-19 के सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। पूनम ने अक्तूबर 2018 से सितंबर 2019 तक सीमित ओवरों में 24 विकेट लिए। पुरस्कार में 15 लाख रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई है। 29 अगस्त, 2019 में पूनम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।
Agra's Poonam Yadav got top prize in women's cricket
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वहीं घरेलू महिला सीनियर सर्किट में शानदार प्रदर्शन के लिए आगरा की ही दीप्ति शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया है। उन्हें जगमोहन डालमिया अवार्ड (सीनियर वर्ग) दिया गया। शहर की दोनों बेटियों की सम्मान मिलने पर कोच मनोज कुशवाहा, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीसीए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Agra's Poonam Yadav got top prize in women's cricket
माता-पिता के साथ पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
माता पिता को समर्पित है अवार्ड: पूनम यादव     
पूनम यादव ने अवार्ड को माता-पिता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उनकी जिंदगी के अनमोल पलों में से एक है। माता-पिता के आशीर्वाद और कोच मनोज कुशवाहा के प्रशिक्षण से ही यह संभव हो सका है। 

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से यह सम्मान पाकर वह अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में एक बार फिर से चयनित होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed